MP SAMVAAD LOGO 2

भोपाल में 120 चार्जिंग स्टेशन बनाने का काम ठंडे बस्ते में।

0

The work of making 120 charging stations in Bhopal is on hold.

शहर में लगना थे 120 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन, बना एक भी नहीं।
स्मार्ट सिटी विभाग को लगाना थे चार्जिंग स्टेशन, प्रस्ताव पड़ा ठंडे बस्ते में।
दस हजार से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन दौड़ रहे हैं भोपाल शहर की सड़कों पर।

उदित नारायण
भोपाल। राजधानी में 10 हजार से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन चल रहे हैं और इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके बाद भी चार्जिंग स्टेशन नहीं बन पा रहे हैं। सरकार द्वारा चार्जिंग स्टेशन बनाने का काम भोपाल की स्मार्ट सिटी कंपनी को सौंपा गया था, लेकिन अभी उसके अपने ऑफिस के अलावा दूसरी जगह चार्जिंग स्टेशन नहीं बन पाए। स्मार्ट सिटी कंपनी ने 120 स्टेशन बनाने की तैयारी भी कर ली थी।इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। क्योंकि चार पहिया के बाद अब दो पहिया वाहन भी मार्केट में आ गए हैं। सरकार द्वारा भी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए जागरुकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसलिए सरकार ने स्मार्ट सिटी कंपनी को चार्जिंग स्टेशन बनाने को कहा था। स्मार्ट सिटी कंपनी अधिकारियों के अनुसार चार्जिंग स्टेशन बनाना हैए लेकिन आर्थिक रूप से अभी ठीक नहीं है। यही कारण है कि चार्जिंग स्टेशन बनाने का काम रुका हुआ है। वाहन चालकों कई बार परेशान हो चुके वाहन चालक रजनीश उपाध्याय के अनुसार एक साल हुए इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे, लेकिन चार्जिंग स्टेशन कम होने के कारण काफी परेशानी हो रही है। राजधानी में भी तीन पेट्रोल पंप पर सुविधा है जिन पर भीड़ रहती है। पुष्पेंद्र सिंह के अनुसार उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहन इसलिए खरीदा थाए क्योंकि स्मार्ट सिटी ने चार्जिंग स्टेशन जल्दी बनाने को कहा था। अभी तक स्मार्ट सिटी का भेल दशहरा मैदान के सामने के अलावा एक भी स्टेशन नहीं है। जबकि अटल पथ, न्यू मार्केट, वन विहार रोड, सहित अन्य स्थानों पर यह स्टेशन बनना थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.