MP SAMVAAD LOGO 2

शश राजयोग से मिलेंगे करियर में अच्छे अवसर, सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि

0

शनि सभी ग्रहों में सबसे धीमी चाल से चलते हैं। जिस कारण से इनका प्रभाव जातकों के जीवन पर काफी लंबे समय तक रहता है। शनि को क्रूर ग्रह माना जाता है। ये जातकों को काफी मेहनत कराने के बाद ही फल प्रदान करते हैं। शनि एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। इस तरह से पूरे राशिचक्र का एक चक्कर पूरा करने में शनिदेव करीब 30 साल का समय लेते हैं।

आपको बता दें कि शनि अभी अपनी ही राशि कुंभ में विराजमान हैं और कुंभ राशि शनिदेव की मूल त्रिकोण राशि है। शनि के अपनी मूल त्रिकोण राशि में रहने के कारण पंच महापुरुष राजयोगों में एक शश राजयोग का निर्माण हुआ है। वैदिक ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुंडली में शश राजयोग तक बनता है जब शनि लग्न या चंद्रमा से पहले, चौथे, सातवें और फिर दसवें में मकर, तुला और कुंभ राशि में स्थिति होते हैं। शश राजयोग के होने से कुछ राशि के जातकों की किस्मत का अच्छा साथ मिलेगा और कार्यो में सफलताएं हासिल होंगी। आइए जानते हैं इस राजयोग का सबसे ज्यादा लाभ किसे मिलेगा।  

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए शश राजयोग का बनना काफी लाभकारी है। इस योग के प्रभाव से आपके कार्यो में बाधाएं कम ही आएंगी। थोड़े से प्रयासों में ही आपको सफलता मिलेगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। नौकरी के अच्छे अवसर मिलेंगे। जीवन में खुशियां आएंगी। संतान का सुख अच्छा मिलेगा। किसी खास योजना में आपको लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि
इस राशि के जातकों पर शनि की विशेष कृपा रहेगी। कार्यक्षेत्र में अच्छा मुकाम हासिल होगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। कार्यलय में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में अच्छा खासा मुनाफा हासिल हो सकता है। कमाई के कई अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में मजबूती देखने को मिलेगी। आर्थिक परेशानियों से निजात मिलेगी।

मकर राशि
शनि आपकी राशि के दूसरे भाव में विराजमान हैं। ऐसे में आपकी सभी तरह की इच्छाएं पूरी होंगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से आपके रूके हुए काम पूरे होंगे। वैवाहिक जीवन अच्छे से बीतेगा। जमीन-जायदाद संबंधी विवाद हल होंगे। वाहन के क्रय का भी योग बन रहा है।

तुला राशि
आपकी राशि में शनि देव पंचम भाव में मौजूद हैं। ऐसे में आपके मान-सम्मान और यश में बढोतरी होगी। नौकरीपेशा जातकों को करियर में सफलता मिलेगी। जो लोग किसी व्यापार से संबंध रखते हैं उनको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। जो लोग अपनी नौकरी बदलने के बारे में सोच-विचार कर रहे हैं वे सफल हो सकते हैं। शिक्षा में सफलता हासिल हो सकती है।  

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.