cropped-mp-samwad-1.png

24 घंटे के अंदर गोली मारने का दूसरा मामला, कैथल में बदमाशों के हौसले बुलंद

0

कैथल
विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद कैथल में बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए हैं। 24 घंटे के अंदर बदमाशों द्वारा गोली मारने की घटनाओं से जिले का अपराध का ग्राफ बढ़ गया है। वहीं दोनों वारदातों में एक भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने को लेकर पुलिस की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

24 घंटों के अंदर दूसरी घटना आई सामने  
बता दें कि कल दोपहर भी तीन अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मारी थी। 24 घंटों के अंदर गोली मारने की यह दूसरी घटना सामने आने से जिससे शहर में दहशत का माहौल बन गया है। हालांकि पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है, परंतु अभी तक भी पुलिस के हाथ खाली हैं। अभी पहले मामले के आरोपी गिरफ्तार भी नहीं हुए थे तो वहीं आज फिर एक 35 वर्षीय महिला को काम पर जाते समय तीन अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी,  गोली महिला के सीने में लगी जो शरीर को चीरती हुई आर पार हो गई, जिसको इलाज के लिए कैथल के नागरिक अस्पताल लाया गया, डॉक्टरों द्वारा घायल महिला को फिलहाल प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।

डीएसपी बीरभान ने बताया कि घटना सुबह करीब 9 बजे हुई, जहां चीका रोड मलिक नगर निवासी 35 वर्षीय महिला सरोज अपने घर से काम पर जा रहा था, तभी बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाश आए और महिला को गोली मारकर मौके से फरार हो गए। बदमाशों ने महिला को एक गोली मारी जो उसके सीने में लगी है, जिसकी सूचना मिलने के बाद वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। डीएसपी ने बताया कि यह मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है। घायल महिला सरोज की ससुराल जींद के माखांड गांव में है, उनकी जमीन नारनौंद में पड़ती है, उस जमीन के झगड़े के बारे में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में केस चल रहा है। महिला का आरोप है कि जमीन की रणजी से चलते उसके पति ने उसको गोली मरवाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.