MP SAMVAAD LOGO 2

मना राजसी दशहरा, बेटे के साथ शाही पोशाक में नजर आए सिंधिया, शस्त्र की पूजा कर देवघर में की पूजा अर्चना

0

ग्वालियर

देशभर में आज दशहरा पर्व की धूम है। इसी बीच ग्वालियर में भी सिंधिया परिवार का राजसी दशहरा अपने आप में निराला होता है। दशहरे के मौके पर सिंधिया परिवार रियासत कालीन राजसी वेशभूषा में निकलता है।

सिंधिया राजवंश के महाराज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दशहरा पर गोरखी स्थिति देवघर में रियासतकालीन शस्त्र पूजन के लिए पहुंचे। केंद्रीय मंत्री सिंधिया और युवराज महान आर्यमन सिंधिया राजसी वेशभूषा पहनकर देवघर पहुंचे और करीब आधे घंटे तक देवघर में पूजा अर्चना की। इसके बाद सिंधिया रियासतकालीन शस्त्र और निशान का पूजन किया।

पूजन के बाद सिंधिया ने महा आरती की, यहां सिंधिया रियासतकालीन परंपरा के तहत राज दरबार लगाया गया। जिसमें सिंधिया रियासत के सरदारों ने ज्योतिरादित्य सिंधिया और महान आर्यमन सिंधिया का स्वागत किया। शस्त्र-पूजा अर्चना के बाद सिंधिया ने दशहरे की शुभकामनाएं दी और कहा कि, दशहरे के शुभ अवसर पर मेरी तरफ से हमारे सभी प्रदेश और देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

यह असत्य पर सत्य की जीत का दिवस है, न्याय की जीत का दिवस है। हम सब आज के दिन प्रेरणा ले कि हमारे क्षेत्र के लिए हमारे प्रदेश के लिए हमारे देश के लिए विकास और प्रगति में हम अपना योगदान दे पाए। ताकि आने वाले दिनों में हमारा देश विश्व पटल पर अग्रसर हो और इसी विचारधारा से हमें अपनी पूर्ण जिंदगी बितानी चाहिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.