MP SAMVAAD LOGO 2

153 से 35! रीठी की इस गौशाला में कहाँ गायब हुए 118 मवेशी?

0
Mp-samwad

153 to 35! Where Did 118 Cattle Disappear From This Rithi Gaushala?

Mohan Nayak, Special Correspondent, Katni, MP Samwad.

Out of 153 registered cattle, only 35 remain in Reethi Gaushala. 118 missing cows raise serious concerns about misuse of government funds and negligence. Probe demanded.

MP संवाद, कटनी। रीठी जनपद पंचायत से महज एक किलोमीटर दूर घनिया ग्राम पंचायत की ब्रजधाम गौशाला में बड़ा घोटाला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार:

  • 24 अक्टूबर 2024: सरपंच द्वारा प्रमाणित 153 मवेशी
  • 4 अप्रैल 2025: पशु चिकित्सा अधिकारी दर्ज करते हैं 110 मवेशी
  • 7 मई 2025: निरीक्षण में केवल 35 मवेशी!

सवाल: एक महीने में 75 मवेशी कहाँ गायब हो गए? इसका कोई रिकॉर्ड मौजूद नहीं!

ग्रामीणों का आरोप:

  • गौशाला के नाम पर मवेशियों का अवैध व्यापार
  • कर्मचारियों के साथ खेल:
    • 4 कर्मचारियों को ₹200/दिन के हिसाब से रखा गया
    • सप्तार खान अकेले ₹2000/महीना ले रहे
    • बाकी तीनों के नाम पर शासन की राशि का दुरुपयोग

घोटाले के और भी पहलू:

  • नकली कर्मचारी: रामस्वरूप, विनोद और राजू चौधरी के नाम फर्जी दर्ज
  • गायें भूखी मर रही, पर लाखों के भूसे के बिल लगाए जा रहे

अब सवाल: प्रशासन इस पर कब लेगा संज्ञान?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.