

Leaders pay tribute to Rani Ahilyabai Holkar during a commemorative event in Damoh.
On the Legacy of Rani Ahilyabai, Symbol of ‘Ram Rajya’, Voices Echo in Damoh.
Sone Singh Thakur, Special Correspondent, Bhopal, MP Samwad.
MP संवाद, दमोह – भारतीय जनता पार्टी द्वारा समाज सुधारक, धर्मपरायण और प्रजावत्सला शासिका लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के पावन अवसर पर 31 मई तक 10 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा जिला कार्यालय दमोह में एक विचार संगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें रानी अहिल्याबाई के जीवन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की गई।
संगोष्ठी में वक्ताओं ने अहिल्याबाई होल्कर को भारतीय नारीशक्ति, धर्म, न्याय और लोकसेवा का आदर्श बताया:
- पूर्व जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कहा, “अहिल्याबाई इतिहास की अद्वितीय महिला थीं जिन्होंने शिक्षा, धर्म और संस्कृति को समर्पित शासन किया।”
- जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल ने उन्हें भारतीय संस्कृति की संरक्षिका बताया, जिन्होंने मंदिरों व तीर्थों के जीर्णोद्धार द्वारा धार्मिक चेतना को पुनर्जीवित किया।
- जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक गोपाल पटेल ने उनके शासन को ‘रामराज्य’ का आदर्श उदाहरण बताया।
- सह-संयोजक शिखा जैन ने उन्हें युवतियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
- जिला उपाध्यक्ष रमन खत्री ने उनकी जनकल्याणकारी नीतियों को रेखांकित किया।
- पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी ने कहा, “रानी अहिल्याबाई ने सामाजिक समरसता और समानता को हमेशा प्राथमिकता दी।”
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी ने किया तथा पार्षद संगीता जैन ने आभार व्यक्त किया। सभी उपस्थितजनों ने अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
संगोष्ठी के बाद रानी अहिल्याबाई होल्कर की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री संजय यादव, वर्षा रैकवार, रामलाल उपाध्याय, मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार, आईटी संयोजक रिंकू गोस्वामी, गौरव पटेल, रमाकांत वाजपेयी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सुमन पटेल, रेनू रजक, रजनी साहू, अनिता राय, सहित कई गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।