MP SAMVAAD LOGO 2

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक के लिए रखा करवा चौथ का व्रत, फिर फैंस को बताई दिल की बात

0

मुंबई,

 ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा जोनस ने पति निक जोनस के साथ एक झलक सोशल मीडिया पर साझा की है, देसी गर्ल ने लंदन में पति के साथ त्यौहार मनाया इसके बाद सोशल मीडिया पर अपने दिल की बात जाहिर की।

सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में प्रियंका चोपड़ा लाल दुपट्टे के साथ मरून सूट में दिख रही हैं। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हुए ग्लोबल स्टार ने कैप्शन में लिखा ‘करवा चौथ मनाने वाले सभी लोगों को हैप्पी करवा चौथ और हां, मैं फिल्मी हूं।‘

साझा की गई पहली तस्वीर में निक एक गिलास से प्रियंका को पानी पिलाते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा पूजा की थाली पकड़े हैं। इस दौरान जोड़ा मां मधु चोपड़ा के साथ वीडियो कॉल पर बात करते भी नजर आ रहा है।

साझा की गई दूसरी तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस के नाम वाला एक नोट पढ़ते हुए मुस्कुराती नजर आ रही हैं। तीसरी तस्वीर में प्रियंका ने अपनी मेंहदी दिखाई, जिसमें दिल का डिजाइन बना हुआ है। सेल्फी में निक भी नजर आ रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1 और 2 दिसंबर को 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में ईसाई और हिंदू दोनों रीति-रिवाजों से शादी की थी। जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी का जन्म हुआ। अभिनेत्री हाल ही में मुंबई में फिल्म ‘पाणी’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुई थीं। इस फिल्म को वो प्रोड्यूस कर रही हैं।

इस बीच पेशेवर काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा वर्तमान में ‘सिटाडेल सीजन 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में भी दिखाई देंगी। इसके अलावा प्रियंका की झोली में फ्रैंक ई. फ्लावर्स द्वारा निर्देशित ‘द ब्लफ’ भी है, जिसमें वह मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.