MP SAMVAAD LOGO 2

ज्वेलरी शॉप में डकैती मामले में फरार चल रहे आरोपियों को औरंगाबाद से पकड़ लाई पुलिस

0

बलरामपुर

ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट के मामले में फरार 2 आरोपी को पुलिस ने औरंगाबाद, बिहार से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के कब्जे से 70 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात, एक नग देशी कट्टा, 5 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. इससे पहले पुलिस एक महिला सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है.

बलरामपुर पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर रमनलाल ने पूरे मामले का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि 11 सितंबर को ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े हथियारबंद लूटरों ने बंदूक की नोक पर 2 करोड़ 92 लाख रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया था. बलरामपुर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी. 5 अलग-अलग राज्यों दिल्ली, झारखंड, बिहार और पंजाब से 6 आरोपियों को पकड़े गए थे. इस आरोपियों से 2 करोड़ 40 लाख का जेवरात जब्त किया गया था.

इस वारदात में मुख्य आरोपी सोनू उर्फ आनंद सोनी डकैती के माल को खपाने के लिए गिरोह में अपनी गर्लफ्रेंड अंजनी एक्का को भी रखा था. उसकी गर्लफ्रेंड लूट के सामान को अलग-अलग जगह खपाने का काम करती थी. पुलिस ने युवती के पास से गले हुए सोने के जेवर को जब्त किया था और उसके बैंक अकाउंट को सीज किया था, जिसमें 5 लाख 80 हजार रुपए हैं. इस वारदात में शामिल दो फरार आरोपियों को बिहार से गिरफ्तार किया गया है. उनके कब्जे से 70 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात, एक नग देशी कट्टा, 5 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है.

डकैती में पकड़े गए आरोपियों के नाम
ज्वेलरी शॉप में डकैती मामले में आरोपी मोनू सोनी उर्फ बुकि (पलामू, झारखंड), सोनू सोनी उर्फ आनंद सोनी (पलामू, झारखंड), राहुल मेहता (औरंगाबाद, बिहार), विक्की सिंह (औरंगाबाद, बिहार), अरविंद सोनी (पलामू, झारखंड) और अंजनी एक्का (आरोपी सोनू की गर्लफ्रेंड) चंडीगढ़ को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. वहीं अब बिहार से फरार आरोपी राधेश्याम पासवान बिहार, रोहित सिंह बिहार को गिरफ्तार किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.