ओडिशा से MP तक चल रहा था गांजा का धंधा, पुलिस ने ट्रक समेत तीनों को ठोंका जेल में.
Visual evidence from MP Samwad of the Kwardha police operation that dismantled an interstate ganja smuggling network.
Kwardha Police's major interception: 1 quintal ganja seized from Odisha-bound truck
Odisha-to-MP ganja smuggling empire CRUSHED! Police arrest trio & seize truck in midnight raid.
Special Correspondent, Bhopal, MP Samwad.
छत्तीसगढ़ पुलिस ने ओडिशा-एमपी गांजा सप्लाई चेन ध्वस्त की! कवर्धा में 1 क्विंटल गांजा लदे ट्रक सहित 3 गिरफ्तार। सुकमा में 37 किलो नशा व 5 आरोपी झटके। कुल जब्ती 40 लाख रुपये। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट लागू।
CHHATTISGARH POLICE SMASH INTERSTATE GANJA RACKET! Truck carrying 1 quintal cannabis seized in Kwardha, 3 arrested. Smugglers operated Odisha-MP route. Simultaneously, Sukma cops nab 5 with 37kg ganja. Total seizure worth ₹40 lakh. NDPS Act invoked in both cases.
MP संवाद, कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ चिल्फी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक ट्रक के जरिए गांजा की तस्करी कर रहे थे, जिसमें से करीब एक क्विंटल गांजा बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ओडिशा के सम्बलपुर से मध्यप्रदेश के राजगढ़ गांजा ले जा रहे थे। जब्त किए गए गांजे की कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के साथ ट्रक सहित कुल 40 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार किए गए आरोपी मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के जीरापुर निवासी हैं।
कौन हैं आरोपी? कैसे हुई गिरफ्तारी?
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम सांवरिया वर्मा, होकम सिंह सोधिया और कुमेर सिंह हैं, जो सभी राजगढ़, मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस का कहना है कि ये लंबे समय से ट्रांसपोर्ट के बहाने गांजा तस्करी कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर सोमवार को पुलिस ने उन्हें पकड़ने में सफलता हासिल की।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा से गांजा लाकर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बेचने की योजना बना रहे थे।