logo mp

डरावना आँकड़ा: 40 दिन में 8 बलात्कार, 5 पीड़ित नाबालिग. नरसिंहपुर के ‘जंगल राज’ में कब लगेगा ब्रेक?

0

crowd of demonstrators, including women and students, holds placards reading ‘Stop Rape in Narsinghpur’ and ‘POCSO Act Must Be Enforced’. The protest follows the gangrape of a 15-year-old girl who was impregnated by two accused. Photo captured during MP-Samwad’s ground report.

Narsinghpur rape victims, including a 15-year-old girl, outside collectorate. MP-Samwad coverage

Civil society members protest in Narsinghpur after 8 rape cases reported in 40 days. #JusticeForNarsinghpurGirls | Credit: MP-Samwad

Shocking Stat: 8 Rapes in 40 Days, 5 Victims Are Minors. When Will Narsinghpur’s ‘Reign of Terror’ End?

Rajneesh Kumar Kaurav, Special Correspondent, Narsinghpur, MP Samwad.

MP नरसिंहपुर जिले में बलात्कार और दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सिर्फ 1 महीने 10 दिन के अंदर यह आठवाँ मामला सामने आया है, जिसमें एक 15 साल की नाबालिग को दो युवकों ने धोखे से गर्भवती कर दिया। शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह के क्षेत्र में अपराधियों का हौसला इतना बुलंद है कि विपक्षी कांग्रेस नेताओं तक की आवाज़ दबती नज़र आ रही है।

जिले में खुलेआम जुआ, अवैध खनन और सामूहिक दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध बेलगाम हो चुके हैं। पुलिस प्रशासन के खौफ़ के बिना अपराधी मनमानी कर रहे हैं, जबकि मध्यप्रदेश पुलिस महानिदेशक बालिका सुरक्षा पर ज़ोर देने का दावा करते हैं।

गाडरवारा का सनसनीखेज मामला:

  • पीड़िता: 15 वर्षीय नाबालिग (अब 6 महीने की गर्भवती)।
  • आरोपी: लच्छू उर्फ़ लवकुश कहार (22) और नीरज कहार (23)।
  • तरीका: धान के खेत में बहला-फुसलाकर एक सप्ताह के अंदर दो बार दुष्कर्म
  • कार्रवाई: POCSO एक्ट व दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज, दोनों गिरफ्तार।
  • आशंका: डीएनए जांच से बड़े नाम सामने आ सकते हैं; गाँव के रसूखदारों का भी संलिप्त होने का संदेह।

नरसिंहपुर में 40 दिनों के 8 जघन्य मामले:

  1. करेली (10-11 फरवरी): 19 साल की युवती से दुष्कर्म कर छत से फेंका, 4 गिरफ्तार।
  2. स्टेशनगंज: यूपी के युवक ने इंस्टाग्राम पर फंसाकर नाबालिग से दुष्कर्म किया।
  3. पलोहा (20 फरवरी): साढ़े 3 साल की बच्ची का रोंगटे खड़े कर देने वाला दुष्कर्म।
  4. करेली (21 फरवरी): बैंक से पैसे निकालने गई महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या।
  5. आमगांव (24 फरवरी): नाबालिग के साथ दुष्कर्म।
  6. तेंदूखेड़ा (10 मार्च): 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश।
  7. डोंगरगांव: 17 साल की किशोरी का सामूहिक दुष्कर्म
  8. गाडरवारा (हालिया): नाबालिग को गर्भवती करने का मामला।

सवाल जो उठ रहे हैं:

  • क्यों नहीं रुक रहे नरसिंहपुर में दुष्कर्म के मामले?
  • क्या पुलिस-प्रशासन की लापरवाही अपराधियों को बढ़ावा दे रही है?
  • मंत्री राव उदय प्रताप सिंह कब लेंगे सख्त कार्रवाई?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

All Rights Reserved for MP Samwad 9713294996 | CoverNews by AF themes.