MP SAMVAAD LOGO 2

पिछले साल से भी ज्यादा भीगेगा MP! IMD का बड़ा दावा.

0
https://www.mpsamwad.com/mp-above-normal-monsoon-2025-imd-forecast/

MP to Get Drenched Even More Than Last Year! IMD Makes Big Prediction.

Kamlesh, Editor Desk, Bhopal, MP Samwad.

IMD predicts ABOVE-NORMAL monsoon for Madhya Pradesh (June-Sept), exceeding last year’s 15% surplus rainfall. Eastern MP expects 877mm, Western MP 1043mm. Farmers rejoice, but flood alerts issued. Monsoon likely to arrive by June 21.

आईएमडी ने मध्य प्रदेश में सामान्य से अधिक मानसून की भविष्यवाणी की (जून-सितंबर)। पूर्वी एमपी में 877मिमी, पश्चिमी में 1043मिमी बारिश का अनुमान। किसान खुश, लेकिन बाढ़ की चेतावनी जारी। मानसून 21 जून तक पहुंचने की संभावना। 

MP संवाद, भोपाल, प्रदेश में एक जून से 30 सितंबर के बीच इस मानसून में औसत वर्षा या दीर्घावधि औसत (एलपीए) से अधिक बारिश होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आईएमडी के भोपाल केंद्र की पूर्वानुमान प्रभारी दिव्या सुरेंद्रन ने बताया कि पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में एलपीए क्रमशः 877 मिलीमीटर (मिमी) और 1043.4 मिमी रहा। राज्य में इस बार मौसमी मानसून बारिश से अधिक वर्षा होने की संभावना है। इस महीने (जून) में भी राज्य में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है।

पिछले साल भी औसत से अधिक हुई थी बारिश

मौसम विभाग के अन्य अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल मध्य प्रदेश में एलपीए से 15 प्रतिशत अधिक बारिश हुई थी। उन्होंने बताया कि 2024 के मानसून सत्र में रीवा को छोड़कर मध्य प्रदेश के सभी जिलों में औसत से अधिक वर्षा दर्ज की गई।

अधिकारियों के अनुसार, पिछले साल दक्षिण-पश्चिम मानसूनी हवाएँ 21 जून को मध्य प्रदेश पहुँची थीं, जबकि आमतौर पर यह 16 जून के आसपास राज्य में दस्तक देती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.