MP SAMVAAD LOGO 2

Modi Cabinet 2024 तीसरे कार्यकाल में छह पूर्व CM बने केंद्रीय मंत्री, देखें किसे मिला कौन सा विभाग

0

नई दिल्ली

पीएम मोदी सरकार 3.0 में सोमवार को मंत्रालय का बंटवारा हो चुका है। इससे पहले नरेंद्र मोदी ने रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पीएम मोदी ने शपथ ग्रहण करने के साथ देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बराबरी कर ली, जो इससे पहले लगातार तीन बार देश के पीएम रह चुके हैं। नरेंद्र मोदी के बाद दूसरे नंबर पर राजनाथ सिंह और तीसरे नंबर पर अमित शाह ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में नितिन गडकरी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण, एस. जयशंकर ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। वह करनाल लोकसभा सीट से जीतकर पहली बार संसद पहुंचे हैं। मोदी सरकार 3.0 में मोदी के साथ 71 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसमें 30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्यमंत्री शामिल हैं। हम आपको इन सभी मंत्रियों की पूरी लिस्ट बता रहे हैं।

पांच पूर्व मुख्यमंत्री बीजेपी से हैं, एक जेडीएस और HAM के नेता हैं

इनमें से पांच पूर्व मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी से हैं, जबकि कुमारस्वामी जनता दल (सेक्युलर) और जीतन राम मांझी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) से हैं। सभी छह मुख्यमंत्रियों ने रविवार को राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण किया। सोमवार को इनके विभागों का बंटवारा कर दिया गया।
बिहार के जीतन राम मांझी पहली बार केंद्रीय मंत्री बनाए गये हैं

राजनाथ सिंह के पास रक्षा मंत्रालय है। वह मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में गृहमंत्री थे। दूसरे कार्यकाल में उन्हें रक्षा मंत्री बनाया गया। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में उन्हें फिर रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्रालय एवं किसान ग्रामीण विकास मंत्रालय दिया गया है। जीतन राम मांझी को लघु, कुटीर एवं मध्यम उपक्रम (MSME) मंत्रालय सौंपा गया है। मनोहर लाल खट्टर ऊर्जा मंत्रालय और शहरी विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। सर्बानंद सोनोवाल को पोर्ट और शिपिंग का पुराना मंत्रालय दिया गया है। एचडी कुमारस्वामी को उद्योग मंत्रालय एवं स्किल डेवलपमेंट मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

1. मोदी सरकार 3.0 के कैबिनेट मंत्रियों के नाम और मंत्रालयों की लिस्ट

क्रम संख्या कैबिनेट मंत्री मंत्रालय
1. राजनाथ सिंह रक्षा
2. अमित शाह गृह
3. नितिन गडकरी सड़क परिवहन और राजमार्ग
4. जेपी नड्डा स्वास्थ्य
5. शिवराज सिंह चौहान ग्रामीण विकास मंत्रालय और कृषि एवं किसान कल्याण
6. निर्मला सीतारमण वित्त
7. एस जयशंकर विदेश
8. मनोहर लाल खट्टर ऊर्जा और शहरी विकास
9. एचडी कुमारस्वामी स्टील और भारी उद्योग
10. पीयूष गोयल कॉमर्स और इंडस्ट्रीज
11. धर्मेंद्र प्रधान मानव संसाधन विकास
12. जीतन राम मांझी सूक्ष्म लघु एवं मझोले उद्योग
13. राजीव रंजन सिंह पंचायती राज, मछलीपालन, पशुपालन और डेयरी
14. सर्वानंद सोनोवाल पोत, जहाजरानी और जलमार्ग
15. डॉ. वीरेंद्र कुमार सामाजिक न्याय और आधिकारिता
16. राम मोहन नायडू नागरिक उड्डयन मंत्रालय
17. प्रह्लाद जोशी उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं जनवितरण
18. जुएल ओरावं आदिवासी मामले
19. गिरिराज सिंह कपड़ा मंत्रालय
20. अश्विनी वैष्णव सूचना और प्रसारण मंत्रालय, रेल मंत्री
21. ज्योतिरादित्य सिंधिया संचार, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास
22. भूपेंद्र यादव पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन
23. गजेंद्र सिंह शेखावत पर्यटन
24. अन्नापूर्णा देवी महिला एवं बाल कल्याण
25. किरेन रिजिजू संसदीय कार्य, अल्पसंख्यक मामले
26. हरदीप सिंह पुरी पेट्रोलियम और नेचुरल गैस
27. मनसुख मांडविया श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, युवा मामले और खेल मंत्रालय
28. जी.किशन रेड्डी कोयला और खान मंत्रालय
29. चिराग पासवान खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
30. सीआर पाटिल जल शक्ति

2. मोदी सरकार 3.0 के स्वतंत्र प्रभार मंत्रियों के नाम और मंत्रालयों की लिस्ट

क्रम संख्या राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मंत्रालय
1. राव इंद्रजीत सिंह सांख्यिकी और प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन
2. जितेंद्र सिंह विज्ञान और प्रोद्योगिकी, पीएमओ, कार्मिक, जनशिकायत और पेंशन, एटॉमिक एनर्जी, स्पेस
3. अर्जुन राम मेघवाल कानून और न्याय, संसदीय कार्य
4. प्रतापराव गणपतराव जाधव आयुष, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण
5. जयंत चौधरी कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री

3. मोदी सरकार 3.0 के राज्य मंत्रियों के नाम और मंत्रालयों की लिस्ट

क्रम संख्या राज्य मंत्री मंत्रालय
1. जितिन प्रसाद वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री
2. श्रीपद नाइक ऊर्जा, न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी
3. पंकज चौधरी वित्त
4. किशन पाल गुर्जर सहकारिता
5. रामदास अठावले सामाजिक न्याय औरआधिकारिता
6. राम नाथ ठाकुर कृषि और किसान कल्याण
7. नित्यानंद राय गृह
8. अनुप्रिया पटेल स्वास्थ एवं परिवार कल्याण, केमिकल और फर्टिलाइजर
9. वी सोमन्ना जल शक्ति, रेलवे
10. डॉ. चंद्रशेखर पेम्मसानी ग्रामीण विकास, संचार
11. एसपी सिंह बघेल मछलीपालन, पशुपालन और डेयरी, पंचायती राज
12. शोभा करलंदाजे छोटे एवं मझोले उद्योग, श्रम एवं रोजगार
13. कीर्ति वर्धन सिंह पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन
14. बीएल वर्मा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं जनवितरण, सामाजिक न्याय और आधिकारिता
15. शांतनु ठाकुर पोत, जहाजरानी और जलमार्ग
16. सुरेश गोपी पेट्रोलियम और नेचुरल गैस, पर्यावरण
17. एल मुरुगन सूचना और प्रसारण, संसदीय कार्य
18. अजट टम्टा सड़क परिवार राज्य मंत्री
19. बंदी संजय कुमार गृह
20. कमलेश पासवान ग्रामीण विकास
21. भागीरथ चौधरी कृषि और किसान कल्याण
22. सतीश चंद्र दुबे कोयला और खान
23. संजय सेठ रक्षा
24. रवनीत सिंह बिट्टू खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, रेलवे
25. दुर्गा दास उईके आदिवासी मामले
26. रक्षा खड़से खेल एवं युवा मामले
27. सुकांता मजूमदार शिक्षा, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास
28. सावित्री ठाकुर महिला एवं बाल कल्याण
29. तोखन साहू आवास और शहरी मामले
30. राजभूषण चौधरी जल शक्ति
31. बीएल वर्मा भारी उद्योग, स्टील
32. हर्ष मल्होत्रा कंपनी मामले, सड़क परिवहन और राजमार्ग
33. एनजे बम्भानिया उपभोक्ता मामले, खाद्य और जनवितरण
34. मुरलीधर मोहोल सहकारिता, नागरिक उड्डयन
35. जॉर्ज कुरियन अल्पसंख्यक मामले, मछली पालन, पशुपालन और डेयरी
36. पी. मार्गरिटा विदेश, कपड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.