MP SAMVAAD LOGO 2

विधायक आम जन की समस्याएं सुलझाने के लिए सक्रिय रहें : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

0

MLAs should be active to solve the problems of common people: Chief Minister Dr. Mohan Yadav

मुख्यमंत्री निवास पर हुई विधायक दल की बैठक 

भोपाल। विधायक जनसमस्या शिविरों और आम जन के साथ निरंतर सम्पर्क के माध्यम से उनकी समस्याएं सुलझाने के लिए सक्रिय रहें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का भाग्य उदय हो रहा है। आज विभिन्न विकास कार्यों के साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से उनका प्रचार भी आवश्यक है। विधानसभा क्षेत्र के स्तर पर विभिन्न निर्माण कार्यों को पूरा करवाने के साथ ही उनकी जानकारी नागरिकों तक पहुंचाई जाए। प्रत्येक बूथ और अपनी अपनी विधानसभा को मजबूत करने का कार्य किया जाए। यह बात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए कही। भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक गुरूवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लोकसभा चुनाव की दृष्टि से पार्टी द्वारा चलाए जा रहे गांव चलो अभियान को नीचे तक ले जाने की बात कही। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि कांग्रेस ने राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का न्यौता ठुकराकर बड़ी गलती की है, जिसकी निंदा देश की जनता ने भी की है। उनके इस व्यवहार के कारण कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भी असमंजस में हैं। 

कांग्रेस के नेता भाजपा की ओर आकर्षित हो रहे हैं। ऐसे क्षेत्र जहां कोई गेप दिखाई देता हो वहां विभिन्न योजनाओं को लागू करवाकर उपयोगी कार्यक्रमों की रचना की जा सकती है। इस प्रबंधन से विधानसभा क्षेत्र के स्तर तक अच्छे परिणाम मिलेंगे। बैठक को लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह एवं पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने संबोधित किया। मप्र के जीत की धमक पूरे देश में हुइ: डॉ. महेंद्र सिंहलोकसभा प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह ने कहा कि मप्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत की धमक पूरे देश में सुनाई दी। यह भारतीय जनता पार्टी के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाता है। हम विकसित भारत के संकल्प को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सपनों का भारत बना रहे हैं। प्रदेश की 29 लोकसभा सीटें जीत कर हमें प्रधानमंत्री मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। इस संकल्प के साथ मैदान में जुट जाएं। कमजोर बूथों को मजबूत बनाने में जुटें: हितानंद भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने पार्टी के आगामी कार्यक्रम और अभियानों के बारे में विधायकों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा गांव चलो अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान सफल हो इसके लिए विकसित भारत के संकल्प को लेकर प्रत्येक बूथ तक जाना है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत एम्बेसेडर बनाना है। इसके लिए विधायकगण भी अभियान में जुटें। उन्होंने अभियान के करणीय कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि जिन बूथों पर हम कमजोर हैं उन्हें मजबूत बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.