MP SAMVAAD LOGO 2

धान खरीदी केंद्रों का विधायक विवेक विक्की पटेल ने किया निरिक्षण

0

MLA Vivek Vicky Patel inspected Singodi and Kharkhari paddy procurement centres.

अधिकारियो से कहा नही होनी चाहिए किसानो को कोई परेशानी

बालाघाट। जिले सहित वारासिवनी विधानसभा क्षेत्र में समर्थन मूल्य में धान खरीदी जोर-शोर से हो रही हैँ लेकिन धान के परिवहन का मामला गहरा गया हैँ खरीदी केंद्रों से धान का परिवहन नही हो पा रहा हैँ जिसके चलते खरीदी केंद्रों पर धान के भंडारण की समस्या बनी हुई हैँ जिसकी शिकायत किसानो द्वारा लगातार विधायक विवेक विक्की को मिल रही थीं जिसके बाद वारासिवनी-खैरलाँजी क्षेत्र जे विधायक विवेक विक्की पटेल ने ग्राम पंचायत सिंगोड़ी और खरख़डी में बने धान खरीदी केंद्र का औचक निरिक्षण किया उन्होंने निर्धारित लक्ष्य और अब तक हुई खरीदी की जानकारी लिया साथ भी स्टाक रजिस्टर भी देखा केंद्र प्रभारी से बोरे आदि उपलब्धता की जानकारी ली उन्होंने अधिकारियो को निर्देशित किया की किसानो को किसी भी प्रकार की परेशानिया का सामना ना करने पड़े

किसानो की धान को इमानदारी से तौले
विधायक विवेक विक्की ने खरीदी केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया की इस समय मौसम में बदलाव हो रहा हैँ जिसके चलते बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा हैँ मौसम खराब होने के पहले ही धान सुरक्षित रखवा ले वही किसानो को किसी भी प्रकार से कोई समस्या नही आनी चाहिए वही किसानो की धान को सही तरिके से तौल कर बोरे में भर कर रखे वही पटेल ने बोरे के बारे में जानकारी पूछने पर अधिकारियो ने कहा की कोई कमी नही हैँ

सरकार किसानो से 3100 रूपये क्विंटल खरीदे धान
विधायक पटेल ने कहा चुनाव के पूर्व सरकार ने किसानो से वादा किया था को हम किसानो की धान को 3100 रूपये प्रतिकीवीटल खरीदेंगे मगर भाजपा की सरकार बनने के बाद भी अपने वादे को पूरा नही कर रही हैँ सरकार 3100 रूपये प्रति क्विटल धान किसानो से खरीदे अच्छी फ़सल होने के बाद भी सरकार किसानो के बारे में नही सोच रही हैँ सरकार ना ही किसानो का कर्ज खत्म कर रही हैँ और ना ही अपने वादे को पूरा कर रही हैँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.