MP SAMVAAD LOGO 2

कलेक्टर का ‘क्रशर’ एक्शन! खनन माफिया पर 10 करोड़ का भूकंपीय जुर्माना.

0

Breaking: Mauangaj collector takes strict action against mining mafia with ₹10.81 CR fine for illegal operations near sensitive dam zone.

Mauangaj Collector inspecting illegal mining site near dam area after imposing ₹10.81 crore fine

Mauangaj Administration's Crackdown: Mining mafia fined ₹10.81 CR for environmental violations (Credit: MPSamwad)

Collector’s ‘Crusher’ Action! Mining Mafia Slammed with Earthquake-Level Fine of 10 Crores.

Special Correspondent, Mauganj, MP Samwad.

Mauangaj Collector cracks down on illegal mining! Mining mafia fined ₹10.81 CR for violating environmental norms near dam area. Strict action sets precedent—administration warns zero tolerance for future violations.

MP संवाद, मऊगंज जिले में अवैध खनन रोकने के लिए जिला प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन माफियाओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर संजय कुमार जैन के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में एक क्रेशर संचालक पर 10 करोड़ 8 लाख 1 हजार रुपये का भारी-भरकम जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना मऊगंज तहसील के हर्रहा क्षेत्र में तय सीमा से बाहर खनन करने और बांध क्षेत्र के नजदीक अवैध गतिविधियों में शामिल होने के लिए लगाया गया है।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीधी जिले के नेबुहा गांव निवासी कृष्ण कुमार सिंह द्वारा संचालित क्रेशर यूनिट पर आरोप लगा था कि उसने खसरा नंबर 7/1 के उस हिस्से में खनन किया, जो स्वीकृत लीज क्षेत्र से बाहर था। इसके अलावा, खनन स्थल बांध के नजदीक होने से जल संरचना और पर्यावरणीय संतुलन को गंभीर खतरा पैदा हो गया था।

जांच में हुआ खुलासा

कलेक्टर संजय कुमार जैन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम से जांच करवाई। जांच में अवैध खनन की पुष्टि होते ही कलेक्टर ने दोषी क्रेशर संचालक पर 10 करोड़ 8 लाख 1 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए 15 दिन के अंदर राशि जमा करने का आदेश दिया है।

सरकारी नियमों को लेकर सख्ती

कलेक्टर जैन ने स्पष्ट कहा कि “मऊगंज जिला प्रशासन पर्यावरण और सरकारी नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं करेगा। यह कार्रवाई एक चेतावनी है कि भविष्य में अवैध खनन करने वालों को कड़ी सजा मिलेगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.