MP SAMVAAD LOGO 2

किसानों तक सही खाद नहीं पहुँची तो कलेक्टर जिम्मेदार -CM मोहन यादव.

0
CM Mohan Yadav warning collectors over fertilizer distribution irregularities in Madhya Pradesh

If Farmers Don’t Get Fertilizers Properly, Collectors Will Be Held Responsible – CM Mohan Yadav.

Special Correspondent, Bhopal, MP Samwad.

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav issued strict orders to collectors, making them accountable for fertilizer distribution irregularities. He directed transparent supply, surprise inspections, and action against black-marketing. So far, 53 FIRs have been filed, 88 licenses canceled, and 406 centers sealed. Additionally, ₹20 crore was sanctioned for flood relief.

MP संवाद, भोपाल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिलों में खाद वितरण की समीक्षा बैठक में कलेक्टरों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि किसानों तक खाद का सही और पारदर्शी वितरण सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा गड़बड़ी की जिम्मेदारी सीधे कलेक्टर की होगी।

किसानों से संवाद और निगरानी पर जोर

सीएम ने निर्देश दिए कि जिला प्रशासन किसान संगठनों से लगातार संवाद बनाए और उन्हें वितरण व्यवस्था में शामिल करे। डबल लॉक सिस्टम, पैक्स और निजी विक्रय केंद्रों की औचक निरीक्षण एवं कड़ी मॉनिटरिंग अनिवार्य होगी। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त विक्रय केंद्र भी खोले जाएंगे।

कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि खाद की कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। अब तक 53 FIR दर्ज, 88 लाइसेंस रद्द और 406 विक्रय केंद्र प्रतिबंधित किए जा चुके हैं।

बाढ़ राहत के लिए 20 करोड़ मंजूर

खाद वितरण की सख्त मॉनिटरिंग के साथ ही मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए 20 करोड़ रुपये की राहत राशि भी मंजूर की। उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्य तत्काल तेज किए जाएं।

खरीफ 2025 पर पैनी नजर

बैठक में बताया गया कि खरीफ 2025 के लिए यूरिया, डीएपी, एनपीके, एसएसपी, एमओपी सहित अन्य उर्वरकों की उपलब्धता और स्टॉक की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.