मप्र कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: DA अब 55%, प्रमोशन पर भी जल्द फैसला!
Historic DA hike and promotion update announced for MP government employees by CM Mohan Yadav.
CM Mohan Yadav announces 55% DA hike and early promotion decisions for Madhya Pradesh government employees.
Big Gift for MP Employees: DA Now 55%, Promotion Decision Soon!
Samarth Yadav, Editor Desk, MP Samwad.
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरकारी कर्मचारियों के लिए 55% महंगाई भत्ते की घोषणा की और 2016 से लंबित प्रमोशन मामलों के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। बकाया DA किश्तों का भुगतान जून से अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा, जिससे कर्मचारियों की दिवाली खुशहाल होगी।
Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav announced a 55% DA hike for government employees and assured a quick resolution of pending promotions since 2016. Bumper DA installments and pending dues will be paid from June to October 2025, promising a bright Diwali for state employees.
भोपाल (MP संवाद)। मध्यप्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को घोषणा की कि अब प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र सरकार के बराबर 55% महंगाई भत्ता (DA) मिलेगा। इसके साथ ही, 1 जुलाई 2024 से 3% और 1 जनवरी 2025 से 2% अतिरिक्त DA की किश्तें भी जारी की जाएंगी।
कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से संबंधित बकाया राशि का भुगतान पांच समान किश्तों में जून 2025 से अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा, ताकि कर्मचारी दिवाली का त्योहार खुशी से मना सकें। मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारे अधिकारी-कर्मचारी सरकार का परिवार हैं। उनकी मांगों को गंभीरता से लिया जाएगा।”
प्रमोशन विवाद सुलझाने की पहल
डॉ. यादव ने 2016 से लंबित प्रमोशन मामलों को जल्द सुलझाने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि इसके लिए एक समिति गठित की गई है। अधिकारियों से चर्चा के बाद शीघ्र निर्णय लिया जाएगा।
पहलगाम हमले पर सख्त रुख
राजपत्रित अधिकारी सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने जम्मू के पहलगाम हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा, “यह कायराना हरकत थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश एकजुट है। कश्मीर की तरक्की दुश्मनों को खटक रही है, लेकिन ऐसे चूहों को बिल से निकालकर सजा दी जाएगी।”