cropped-mp-samwad-1.png

गैस के लिए सड़क पर उतरे लोग: रायसेन में खाली सिलेंडरों के साथ प्रदर्शन.

0

People Take to the Streets for Gas: Protest in Raisen with Empty LPG Cylinders.

Special Correspondent, Richa Tiwari, Bhopal, MP Samwad News.

MP संवाद समाचार, भोपाल। मध्य प्रदेश में LPG सिलेंडर की कमी से परेशान सैकड़ों उपभोक्ताओं का गुस्सा शनिवार को सड़कों पर फूट पड़ा। रायसेन में लोगों ने अपने खाली गैस सिलेंडर सड़क पर रखकर सागर–रायसेन रोड पर चक्का जाम कर दिया, जिससे कई घंटों तक यातायात प्रभावित रहा।

बताया जा रहा है कि गैस एजेंसी समय पर नहीं खुली और घंटों लाइन में इंतजार करने के बावजूद उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिला। इससे नाराज़ पुरुषों और महिलाओं ने सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

5 दिन से कमर्शियल गैस सप्लाई ठप, होटल-रेस्टोरेंट प्रभावित

प्रदेश में LPG संकट लगातार गहराता जा रहा है। जानकारी के मुताबिक पिछले पांच दिनों से हजारों से अधिक होटल और रेस्टोरेंट्स को कमर्शियल LPG सिलेंडर की आपूर्ति नहीं मिली है, जिससे खाद्य व्यवसायों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

होटल संचालकों का कहना है कि उनके पास सिर्फ लगभग 24 घंटे का गैस स्टॉक बचा है। यदि जल्द सप्लाई बहाल नहीं हुई तो कई होटलों के किचन बंद होने की नौबत आ सकती है।

इंडक्शन स्टोव और डीजल भट्टियों का सहारा

रेस्टोरेंट संचालकों ने बताया कि हालात संभालना मुश्किल होता जा रहा है। कुछ व्यवसायियों ने मजबूरी में इंडक्शन स्टोव और डीजल भट्टियों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है, लेकिन बड़े किचन की जरूरतों के लिए यह विकल्प पर्याप्त नहीं हैं।

भोपाल के कई फूड आउटलेट्स भी अब वैकल्पिक व्यवस्था तलाशने लगे हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में लोकप्रिय फास्ट फूड चेन Sagar Gaire के किचन में गैस की जगह इंडक्शन कुकटॉप पर खाना बनाते हुए देखा गया, जो LPG संकट की गंभीरता को दर्शाता है।

ट्रक पंक्चर होने से सप्लाई रुकी – एजेंसी संचालक

रायसेन की एक गैस एजेंसी के संचालक के अनुसार, सिलेंडरों की सप्लाई में देरी इसलिए हुई क्योंकि भोपाल से सिलेंडर लेकर आ रहा ट्रक रास्ते में पंक्चर हो गया था

हालांकि प्रदर्शन के बाद स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि ट्रक पहुंचते ही गैस सिलेंडरों का वितरण शुरू कर दिया जाएगा।

भोपाल में भी लंबी कतारें

राजधानी भोपाल में भी गैस संकट के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। दशहरा मैदान पर सुबह करीब 6 बजे से 200 से अधिक लोग LPG सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े रहे

सुबह 11:30 बजे तक भी कई लोग खाली सिलेंडर लेकर धूप में इंतजार करते रहे, जबकि कुछ उपभोक्ताओं को बिना सिलेंडर लिए ही वापस लौटना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.