MP SAMVAAD LOGO 2

रंजिश पर साथियों के साथ मिलकर मारा, छत्तीसगढ़-दुर्ग में प्रेमिका के पति की हत्या

0

दुर्ग.

उतई थाना क्षेत्र के पुरई गांव में प्रेम संबध और पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति की पिटाई कर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान द्वारिका सिन्हा के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस इस मामले में तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

उतई थाना क्षेत्र के पुरई गांव निवासी द्वारिका सिन्हा की पत्नी छोटू नाम के बड़े भाई के यहां सिलाई सीखने जाती थी। इसी दौरान दोनों की जान पहचान हो गई। इसके बाद से दोनों में बातचीत होती थी। गांव में दोनों के अवैध संबंध की अफवाह उड़ी। छोटू अक्सर महिला के घर के पास घूमता रहता था और द्वारिका सिन्हा की पत्नी को भी फोन पर बात करता था। इसकी जानकारी द्वारिका को लगी। इसके बाद द्वारिका ने छोटू को समझाने के लिए तालाब के पास बुलाया। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोपी छोटू ने अपने साथी जयसिंह बांधे और गणेश नायक को तालाब के पास बुलाया, जिसके बाद द्वारिका से मारपीट की और कटर से कई बार हमला कर दिया। इस घटना में द्वारिका को गंभीर चोटें आईं, जिसे इलाज के लिए उतई अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। द्वारिका राजमिस्त्री का काम करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.