MP SAMVAAD LOGO 2

खजुराहो के खिलाड़ियों ने संभाग स्तरीय मलखम्ब प्रतियोगिता में जीते पदक

0

खजुराहो

 मध्यप्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित मलखम्ब प्रतियोगिता में खजुराहो मलखम्ब के खिलाडियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सागर में आयोजित संभागीय प्रतियोगिता में क्रमशः स्वर्ण व रजत पदक प्राप्त कर खजुराहो व अपने क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है| | ज्ञात हो कि खजुराहो के प्रतीक दीक्षित, कृष्ण शुक्ला, शिवम पटेल, विवेक कुशवाहा , सत्येंद्र कुशवाहा तथा विमलेश अनुरागी का जिला स्तर के लिए चयन किया गया था जिसकी प्रतियोगिता जिला मुख्यालय छतरपुर के स्टेडियम में आयोजित की गई थी जिसमें सभी सभी खिलाड़ियों ने अपना सर्वस्व प्रदर्शन किया | जिलास्तरीय प्रतियोगिता में नगर के प्रतीक दीक्षित व कृष्णा शुक्ला का संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया  | यह प्रतियोगिता मध्यप्रदेश के सागर जिले में आयोजित की गई जहाँ कृष्णा शुक्ला ने स्वर्ण पदक व प्रतीक दीक्षित को रजत पदक प्राप्त किया | इस प्रतियोगिता में मुख्य चयनकर्ता रहे | इस अवसर पर खजुराहो मलखम्ब के प्रशिक्षक इन्द्रजीत दीक्षित व जिला मलखम्ब ऐसोसिएशन अध्यक्ष प्रदीप सेन तथा नगरवासियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.