MP SAMVAAD LOGO 2

जागो प्रशासन! कटनी अस्पताल में बीमार नहीं, व्यवस्था ‘मर रही’ है!

0

Katni Hospital’s crumbling infrastructure and patient suffering captured in this exclusive image.

Overcrowded Katni District Hospital with dirty corridors

Chaos at Katni Hospital: Patients await treatment amid filth and mismanagement

Wake up Administration! In Katni Hospital, it’s not the patients but the system that’s ‘dying’!

Mohan Nayak, Special Correspondent, Katni, MP Samwad.

SHOCKING EXPOSE: Katni District Hospital in shambles! Doctors absent, CCTV cameras dead, filth everywhere. Patients suffer as system collapses. Authorities turn blind eye. Will someone save this critical healthcare facility?

MP संवाद, कटनी। शासन के दावों और हकीकत के बीच की खाई यहां जिला अस्पताल में साफ देखी जा सकती है। जहां एक तरफ स्वास्थ्य सेवाओं को “सुधारने” की बात होती है, वहीं दूसरी तरफ मरीजों को गंदगी, लापरवाही और अधूरी सुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

? कैमरे ‘सो रहे’, सुरक्षा ‘मुंह चिढ़ा रही’

अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे सिर्फ दिखावे की चीज बनकर रह गए हैं। मुख्य गेट का कैमरा तो लंबे समय से बेकार पड़ा है। पुलिस की चेतावनी के बावजूद प्रबंधन ने कोई कार्रवाई नहीं की।

⚕️ डॉक्टर्स का ‘फ्लेक्सी टाइम’, मरीजों का ‘दर्द’

  • ओपीडी में भीड़ तो है, लेकिन डॉक्टर्स “जब आएंगे, तब मिलेंगे” वाली रवायत पर काम कर रहे हैं।
  • दोपहर बाद तो कुर्सियां खाली, मरीजों को कोई जवाब नहीं।
  • “बाहर की दवा लिखो” – यहां के डॉक्टर्स की यही पसंदीदा पर्ची!

?️ गंदगी का ‘कब्जा’, मरीजों का ‘सितम’

  • वार्डों में जमा है गंदा पानी, सफाई कर्मचारी गायब।
  • सुबह की सफाई? “कल आएंगे” वाली हालत।

? ब्लड टेस्ट में ‘जंगली व्यवस्था’

ब्लड जांच केंद्र पर अनुभवहीन कर्मचारी मरीजों का खून निकाल रहे हैं, बिना किसी प्रोटोकॉल के!

? प्रशासन का ‘ढुलमुल रवैया’

सिविल सर्जन डॉ. वर्मा का कहना है – “समस्याओं को देखते हुए जल्द ही सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।”

? सवाल यही है – कब तक मरीजों को झेलनी पड़ेगी यह लापरवाही?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.