MP SAMVAAD LOGO 2

राशिफल गुरुवार 17 अक्टूबर 2024

0

मेष राशि : आज मेष राशि वालों को कर्ज से मुक्ति मिलेगी। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। लंबी यात्रा के योग बनेंगे। करियर में बड़े बदलाव के संकेत हैं। आज आप नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। करियर में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। लंबे समय के बाद पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है। पार्टनरशिप के बिजनेस में प्रॉफिट होगा। शाम को पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट का प्लान बना सकते हैं।

वृषभ राशि :वृषभ राशि वालों को आज विरासत में पैतृक संपत्ति मिल सकती है। पार्टनर या परिजनों के आलसी स्वभाव से चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। बिजनेस से जुड़ी गुड न्यूज मिल सकती है। आज आप नए टास्क की शुरुआत कर सकते हैं। ऑफिस में सहकर्मियों का सपोर्ट मिलेगा। इससे करियर ग्रोथ के चांस बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

मिथुन राशि :आज मिथुन राशि वालों को शैक्षिक कार्यों में बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। निवेश से जुड़े डिसीजन के लिए एक्सपर्ट से डिस्कस करना लाभकारी साबित होगा। कुछ जातकों को जॉब स्विच करने के सुनहरे मौके मिलेंगे। फैमिली या फ्रेंड्स के वेकेशन पर जा सकते हैं। कुछ जातक नई प्रॉपर्टी या अपार्टमेंट खरीद सकते हैं। रोमांटिक लाइफ शानदार रहेगी। जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। सफलता प्राप्त करने के लिए किए गए प्रयास सार्थक साबित होंगे।

कर्क राशि :आज कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सीनियर्स आपके आइडियाज की तारीफ करेंगे। घर के बड़े फैमिली मेंबर्स का भी सपोर्ट मिलेगा। यात्रा के योग बनेंगे। परिजनों से अपनी प्रॉब्लम को डिस्कस कर सकते हैं। आज आपको बकाया हुआ धन वापस मिल सकता है। कर्क राशि के सिंगल जातकों की किसी दिलचस्प से मुलाकात संभव है।

सिंह राशि :आज सिंह राशि वालों का दिन सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा वालों का स्थानांतरण हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आपके योगदान की प्रशंसा होगी। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ अच्छे रिश्ते बनाकर रखें। इससे करियर में उन्नति के कई सुनहरे मैके मिलेंगे। सरकारी कर्मचारियों का प्रमोशन हो सकता है। परिजनों की सलाह को जरूर फॉलो करें। स्टूडेंट्स को अपने पढ़ाई पर फोकस करना चाहिए।

कन्या राशि :आज कन्या राशि वालों को आय में वृद्धि के कई मौके मिलेंगे। ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस शानदार रहेगी। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। नई प्रॉपर्टी या घर की खरीदारी संभव है। व्यापार में विस्तार होगा। भाई-बहन संग रिश्ते अच्छे होंगे। परिजनों का प्यार और सपोर्ट मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता-पिता के सेहत पर ध्यान दें।

तुला राशि :आज तुला राशि के जातक आर्थिक मामलों में कई बड़े फैसले लेंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाई-बहन का सपोर्ट मिलेगा। अपने फिटनेस पर ध्यान दें। मन शांत और प्रसन्न रहेगा। प्रतिस्पर्धी माहौल में आपको टैलेंट का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। बिजनेस में मुनाफा होगा। पुराने दोस्तों से लंबे समय के बाद मुलाकात होगी। अचानक से यात्रा के योग बन सकते हैं। किसी करीबी दोस्त की मदद से व्यापार में विस्तार होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

वृश्चिक राशि :आज वृश्चिक राशि वालों के सभी सपने साकार होंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। शैक्षिक कार्यों में बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। धन-संपदा में वृद्धि के योग बनेंगे। नेगेटिविटी से दूर रहें और पॉजिटिविटी पर फोकस करें। सेहत पर ध्यान दें। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। आज अचानक से बढ़ते खर्च से मन परेशान रह सकता है। आय में वृद्धि के नए विकल्पों की तलाश करें। ऑफिस में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को सुलझाने का प्रयास करें।

धनु राशि : आज धनु राशि वालों को कोई भी डिसीजन बहुत सोच-समझकर लेना चाहिए। आज आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे।हायर एजुकेशनल के लिए कई मौके मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। शैक्षिक कार्यों की चुनौतियों को पार करने में सक्षम रहेंगे। आज आपको ऑफिस में सीनियर्स से किसी गलती की वजह से डांट मिल सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। हताश न हों और अपने लक्ष्यों पर फोकस करें। काम के सिलसिले में की गई यात्रा लाभकारी साबित होगी।

मकर राशि : आज लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन में बड़े बदलाव के संकेत हैं। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। इससे तरक्की के कई मौके भी मिलेंगे। नई प्रॉपर्टी की खरीदारी संभव है। जीवनसाथी संग रिलेशनशिप की गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश करें। बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालें। आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। स्वास्थ्य पर खास ध्यान दें।

कुंभ राशि : आज प्रियजनों के साथ टाइम स्पेंड करें। स्वास्थ्य को पहली प्राथमिकता दें। हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करें। प्रोफेशनल लाइफ में उन्नति के नए मौकों पर नजर रखें। आय में वृद्धि के नए विकल्पों की तलाश करें। आज आप नया घर या फ्लैट खरीदने का प्लान बना सकते हैं। स्टूडेंट्स को शैक्षिक कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। कुछ लोगों को क्रश की तरफ से पॉजिटिव रिस्पान्स मिलेगा। लव लाइफ शानदार रहेगी।

मीन राशि : आज मीन राशि वालों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। सामाजिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। फैमिली मेंबर्स की तरफ से गुड न्यूज मिलेगा। करियर में मनचाही सफलता मिलेगी। लाइफ पार्टनर से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। काम के सिलसिले में अचानक से यात्रा के योग बनेंगे। पिता के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रह सकता है। ऑफिस में अच्छा माहौल रहेगा। सहकर्मियों के साथ अपने आइडियाज शेयर करने के मौके मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.