MP SAMVAAD LOGO 2

दिग्विजय सिंह ने हार के खिलाफ दायर की याचिका, लोकसभा चुनाव में ईवीएम अनियमितता का लगाया आरोप

0

भोपाल
 वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ लोकसभा चुनाव में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में याचिका दायर की। चुनाव में वह भाजपा के रोडमल नागर से 1,46,089 मतों के अंतर से हार गए थे।

दिग्विजय सिंह के कार्यालय ने आईएएनएस को बताया कि अपनी याचिका में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने अनियमितताओं को उजागर किया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव मानदंडों का पालन नहीं किया गया।

प्रचार के दौरान, सिंह ने लोगों से यह कहते हुए समर्थन मांगा था कि यह उनका आखिरी चुनाव है।सिंह ने पहले रिटर्निंग अधिकारी पर भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) के निर्देशों का पालन नहीं करने का आरोप लगाया था।

चुनाव में कांग्रेस को मध्य प्रदेश में कम से कम तीन से पांच लोकसभा सीटें जीतने की उम्मीद थी। इसमें राजगढ़ और छिंदवाड़ा की सीटी भी शामिल थी। लेकिन प्रदेश में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली। भाजपा ने राज्य की सभी 29 सीटों पर जीत हासिल की।

नियम पालन न करने का लगाया आरोप

दिग्विजय सिंह के कार्यालय ने आईएएनएस को बताया कि अपनी याचिका में मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम ने अनियमितताओं को उजागर किया. इसमें आरोप लगाया गया है कि निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव मापदंडों का पालन नहीं किया गया. प्रचार के दौरान सिंह ने लोगों से यह कहते हुए समर्थन मांगा था कि यह उनका आखिरी चुनाव है.

कांग्रेस जीत सकती थी कई सीटें- दिग्विजय सिंह

सिंह ने अपनी याचिका में पहले रिटर्निंग अधिकारी पर भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) के निर्देशों का पालन नहीं करने का आरोप लगाया था. चुनाव में कांग्रेस को मध्य प्रदेश में कम से कम तीन से पांच लोकसभा सीटें जीतने की उम्मीद थी. इसमें राजगढ़ और छिंदवाड़ा की सीटी भी शामिल थी. लेकिन, प्रदेश में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली. भाजपा ने राज्य की सभी 29 सीटों पर जीत हासिल की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.