cropped-mp-samwad-1.png

देवास का सिविल लाइन थाना देश के 10 सर्वश्रेष्ठ थानों में चयनित

0
  • सीएम डॉ यादव ने दी बधाई, बोले- बेहतर कानून व्यवस्था का उत्तम उदाहरण
10 best police stations

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत सरकार के गृह मंत्रालय की अोर से देशभर के 10 सर्वश्रेष्ठ थानों में देवास के सिविल लाइन थाने का चयन होने पर शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि यह उपलब्धि देवास सहित हम सभी मध्यप्रदेश वासियों के लिए गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूरे देश में मप्र के थाने का चयन होना सुशासन एवं बेहतर कानून व्यवस्था का उत्तम उदाहरण है। जन-सेवा एवं अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित थाने के समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का अभिनंदन है।

स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया
पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना ने पुलिस मुख्यालय में देवास के पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय और थाना प्रभारी अजय चानना को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से प्रदत्त सम्मान-पत्र और स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

All Rights Reserved for MP Samwad LLP | CoverNews by AF themes.