MP SAMVAAD LOGO 2

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पेयजल निगम में विभिन्न कार्यों हेतु ₹20 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की

0

टिहरी
मुख्यमंत्री ने जनपद टिहरी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग में टकोली से बगडवालधार मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण के कार्य हेतु ₹09 करोड़ 65 लाख 44 हजार, जनपद चमोला के विधानसभा क्षेत्र थराली के विकासखण्ड घाट में नंदप्रयाग-घाट-सुतोल-कनोल मोटर मार्ग सुधारीकरण एवं डामरीकरण के कार्य हेतु ₹06 करोड़ 41 लाख 86 हजार की धनराशि स्वीकृत की है।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पेयजल निगम में विभिन्न कार्यों हेतु ₹20 करोड़ की स्वीकृति भी प्रदान की है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद हरिद्वार में विधानसभा क्षेत्र हरिद्वार के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, रामनगर कॉलोनी, आर्यनगर कॉलोनी, ज्वालापुर में ₹208.13 लाख की धनराशि से सी.सी. मार्ग का निर्माण, विधानसभा क्षेत्र हरिद्वार में शास्त्रीनगर, मौ0 कडच्छ, मौ0 कोटरवान, मौ0 अहबाबनगर, ज्वालापुर में ₹212.20 लाख की धनराशि से सी.सी. मार्ग का निर्माण तथा विधानसभा क्षेत्र हरिद्वार में गोविन्दपुरी कॉलोनी में ₹101.60 लाख की धनराशि से सी.सी. मार्ग के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस प्रकार जनपद हरिद्वार हेतु कुल ₹521.93 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.