MP SAMVAAD LOGO 2

सीएम हेल्पलाइन ग्रेडिंग में बुरहानपुर ने प्रदेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

0

Burhanpur secured the first position in the Chief Minister’s Help Line Grading in the state.

विशेष संवाददाता सहारा समाचार, बुरहानपुर

बुरहानपुर ! सी.एम. हेल्पलाईन ग्रेडिंग माह नवम्बर 2023 जारी किया गया है।

Burhanpur; CM Helpline; Sahara Samachaar;

बुरहानपुर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री भव्या मित्तल के कुशल नेतृत्व में बुरहानपुर जिला सी.एम. हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में प्रदेश में अव्वल रहा। माह नवम्बर में बुरहानपुर जिला प्रदेश में 79.44 वेटेज के साथ रेटिंग बी ग्रेड प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहा। वहीं जिला पंचायत ए ग्रेड रेटिंग के साथ ग्रुप बी में वेटेज 87.22 के साथ सातवें स्थान पर रहा। वेटेज 97.14 एवं ए ग्रेड रेटिंग के साथ नगर निगम प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा तथा पुलिस विभाग ने 79.19 वेटेज के साथ समूह बी में आठवां स्थान प्राप्त किया है। आम नागरिकों की शिकायतों के समाधान के लिए मध्य प्रदेश शासन द्वारा सी.एम. हेल्प लाईन की प्रक्रिया अपनाई जाती है, जहां नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। इसे प्रदेश में प्राथमिकता पर रखा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.