cropped-mp-samwad-1.png

शादी का झांसा, होटल में दुष्कर्म – पूर्व भाजयुमो नेता पर FIR.

0

Image depicting the case against ex-BJYM leader in a Jabalpur rape incident tied to a false marriage promise.

FIR Filed Against Former BJYM Leader in Jabalpur Rape Case

Former BJYM Leader Accused of Rape; Police Begin Search After FIR in Mandla

False Promise of Marriage, Rape in Hotel – FIR Filed Against Former BJYM Leader.

Special Correspondent, Jabalpur, MP Samwad.

Former BJYM Leader Booked for Rape After Allegedly Luring Woman with Marriage Promise and Assaulting Her in a Jabalpur Hotel. Police Initiate Search Following FIR Lodged in Mandla. Accused Linked to BJP Leadership.

MP संवाद, जबलपुर पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पूर्व नगर उपाध्यक्ष लिविश पटेल के खिलाफ एक युवती के साथ बलात्कार का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए युवती से दोस्ती की और उसे जबलपुर के एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

युवती ने मंडला के कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। बुधवार को जबलपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। लिविश पटेल ने एमटेक की पढ़ाई की है और वर्तमान में वह ट्रांसपोर्ट के व्यवसाय से जुड़ा हुआ है।

शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण

युवती के मुताबिक, लिविश ने उसे बल्देवबाग स्थित एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शारीरिक शोषण के बाद आरोपी ने युवती से संपर्क तोड़ लिया। बताया जा रहा है कि दोनों की करीब एक साल पहले दोस्ती हुई थी और फोन पर नियमित बातचीत होती थी। 15 जनवरी को युवती जब जबलपुर आई, तो लिविश ने उसे आईएसबीटी बस स्टैंड से कार में बैठाकर यादव कालोनी स्थित एक होटल ले गया, जहां उसने उसके साथ जबरदस्ती की।

कुछ दिनों तक संपर्क बनाए रखने के बाद लिविश ने अचानक युवती से बात करना बंद कर दिया। इससे नाराज युवती ने मार्च में मंडला के बम्हनी थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने आरोप लगाया कि लिविश ने शादी का झांसा देकर उसके साथ धोखाधड़ी की है।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी की फोटो सामने

जांच में पता चला है कि लिविश पटेल 2016-17 में भाजपा से जुड़ा था और भाजयुमो की कार्यकारिणी में नगर उपाध्यक्ष रह चुका है। सोशल मीडिया पर उसकी जबलपुर सांसद आशीष दुबे और अन्य भाजपा नेताओं के साथ तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

गंज थाना प्रभारी नवल आर्य ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.