MP SAMVAAD LOGO 2

पुलिस की ‘डबल रोल’: तस्कर पकड़ने गए, खुद बने ‘डीलर’, 80 किलो गांजा, 3.8 लाख का सौदा.

0

Madhya Pradesh’s Anuppur police face backlash for allegedly selling 80kg seized cannabis. Public demands accountability. ? www.mpsamwad.com

Anuppur police officers with seized cannabis bags, Madhya Pradesh scandal investigation, mp-samwad coverage

Anuppur Cannabis Scandal: 80kg seized stash sparks police corruption allegations. ?: www.mpsamwad.com

Police’s ‘Double Role’: Raided Smugglers, Turned Dealers Themselves – 80 Kg Cannabis, ₹3.8 Lakh Deal!

Source, NDTV MPCG, Edited by MP Samwad.

अनूपपुर (मध्य प्रदेश): जिले की पुलिस पर गांजा तस्करी के मामले में गंभीर आरोप लगे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों का दावा है कि तस्करों से जब्त किए गए 80 किलो गांजा को पुलिसकर्मियों ने खुद ही बेच दिया। मामले में कहा जा रहा है कि पुलिस ने इस गांजे को 5 लाख रुपये में बेचने का प्रयास किया, लेकिन मोलभाव के बाद इसे 3 लाख 80 हजार रुपये में बेचा गया।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

सोशल मीडिया पर अनूपपुर पुलिस की कार्यशैली को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। नेटिजन्स का सवाल है कि यदि कोई आम नागरिक ऐसा करता तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज होती, लेकिन पुलिसकर्मियों के मामले में केवल “लाइन अटैच” की कार्रवाई ही की गई है। यह घटना अनूपपुर जिले के थाना भालूमाड़ा से जुड़ी है, जहां एएसआई अरविंद राय और अन्य पुलिसकर्मियों ने गांजा तस्करों को पकड़ने का दावा किया था। हालांकि, सोशल मीडिया पर लीक हुई जानकारियों के बाद अब इसकी जांच शुरू हो गई है।

पुलिस प्रशासन का रुख

मामले पर एडिशनल एसपी इसरार मंसूरी से जानकारी के अनुसार, उन्होंने पुष्टि की कि एएसआई अरविंद राय और एसआई राघव बागरी को एसपी कार्यालय में अटैच कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह घटना 25 मार्च की शाम को घटी थी, और प्रशासन मामले की गहन जांच कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.