MP SAMVAAD LOGO 2

पुलिस व परिवहन विभाग की कार्रवाई

0

Action of police and transport department

बस चालक का लाइसेंस निलंबित, एक बस जब्त, कार्रवाई के दौरान के चेकिंग पॉइंट पर मौजूद अमला

मुरैना ! परिवहन विभाग, यातायात पुलिस ने बुधवार को संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अर्चना परिहार, ट्रैफिक सूबेदार गजेंद्र सिंह परिहार, ट्रैफिक थाना प्रभारी रोहित यादव, टीएसआई शंकर पचौरी, प्रशांत सहित चेकपोस्ट अमले ने जिले में संचालित यात्री बसों, स्कूल बसों की सघन जांच की। जिसमें प्रमुखः धौलपुर मार्ग, बागचीनी, जौरा में पर चैकिंग प्वाइंट लगाया गया। मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत यात्री वाहनों की जांच की गई। जांच में यात्री बसों के परमिट,

फिटनेस, बीमा, अग्निशमन यंत्र, चिकित्सा बॉक्स चेक किए। आरटीओ परिहार ने बताया कि मोटर व्हीकल एक्ट की अन्य धाराओं में जांच कर कार्रवाई की गई। दोपहर 12 से सायं 4 बजे तक चली कार्रवाई के दौरान 1 बस धौलपुर मार्ग पर बिना दस्तावेज जब्त कर ट्रैफिक थाने में रखवाई गई। एक बस चालक का लापरवाही पूर्वक बस संचालन करने पर लायसेंस सस्पेंड किया गया। वही 37 बसों पर चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही 9 ट्रकों पर चालान किए गए। इस दौरान 57 हजार रुपए का राजस्व वसूला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.