MP SAMVAAD LOGO 2

आदेश की अवहेलना पर सस्पेंशन! भोपाल में 8 पुलिसकर्मी निलंबित.

0
भोपाल में 8 पुलिसकर्मी निलंबित, ट्रांसफर आदेश की अवहेलना

Suspended for Defying Orders! 8 Policemen Suspended in Bhopal.

Special Correspondent, Bhopal, MP Samwad.

8 Policemen, including a sub-inspector and constables, were suspended in Bhopal for not complying with their transfer orders. DCP Shraddha Tiwari took action against the accused officers for insubordination and negligence, highlighting growing concerns over discipline in the police force.

MP संवाद, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस विभाग ने अनुशासनहीनता को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। ट्रांसफर आदेशों की अवहेलना करने और नई पदस्थापना वाली जगह पर आमद न देने के चलते 8 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
यह कार्रवाई डीसीपी श्रद्धा तिवारी द्वारा की गई है।

निलंबन की जद में आए पुलिसकर्मियों में एक उप निरीक्षक (SI), एक सहायक उप निरीक्षक (ASI), चार प्रधान आरक्षक और दो आरक्षक शामिल हैं। सभी ने विभागीय आदेशों की अनदेखी कर अनुशासनहीनता का प्रदर्शन किया।

? निलंबित पुलिसकर्मियों की सूची:

  • साबिर खान – उप निरीक्षक, थाना टीलाजमालपुरा
  • रामअवतार – सहायक उप निरीक्षक, रक्षित केंद्र
  • नरेश कुमार शर्मा – प्रधान आरक्षक (क्रमांक 1906), थाना श्यामला हिल्स
  • मनोहरलाल – प्रधान आरक्षक (क्रमांक 1851), थाना बागसेवनिया
  • चंद्रमौल मिश्रा – प्रधान आरक्षक (क्रमांक 2091), थाना कमलानगर
  • वीरेंद्र यादव – आरक्षक (क्रमांक 1517), थाना हनुमानगंज
  • कपिल चंद्रवंशी – आरक्षक (क्रमांक 4682), थाना हनुमानगंज
  • प्रशांत शर्मा – आरक्षक (क्रमांक 3305), अपराध शाखा

डीसीपी ने स्पष्ट किया कि अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और जो भी पुलिसकर्मी आदेशों की अवहेलना करेगा, उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.