MP SAMVAAD LOGO 2

टाइम-अप के बाद भी ‘प्ले ऑन’! कटनी कलेक्टर ने खेला जनहित का मैच.

0
Collector Dilip Yadav accepting applications after public hearing hours in Katni | MPSamwad.com

Time-Up But Still Playing! Katni Collector Scores for Public Welfare.

Mohan Nayak, Special Correspondent, Katni, MP Samwad.

Katni Collector Dilip Kumar Yadav showed exceptional responsiveness by accepting applications after the official public hearing ended. Personally addressing latecomers, he directed SDM and Deputy Collector to resolve their issues immediately, setting a new benchmark for citizen-centric governance in Madhya Pradesh.

MP संवाद, कटनी। जनसेवा में देरी को गवारा नहीं! कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने आज एक मिसाल कायम करते हुए देर से पहुंचे आवेदकों की समस्याएं सुनकर प्रशासनिक संवेदनशीलता का अनूठा उदाहरण पेश किया।

जनसुनवाई समाप्त होने के ठीक बाद, जब कलेक्टर सभाकक्ष से बाहर निकले तो उन्होंने 3-4 आवेदकों को हाथों में दस्तावेज लिए खड़े देखा। सामान्य तौर पर ऐसे मामलों में अगली तारीख बताई जाती है, लेकिन कलेक्टर यादव ने खुद आगे बढ़कर पूछा – “कैसे आना हुआ?”

आवेदकों के देरी से पहुंचने का कारण जानने पर, कलेक्टर ने तुरंत कहा – “कोई बात नहीं, बताइए आप किस मामले में आए हैं?” उन्होंने न केवल आवेदन स्वीकार किए, बल्कि मौके पर मौजूद एसडीएम प्रदीप कुमार मिश्रा और डिप्टी कलेक्टर विवेक गुप्ता को तत्काल कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

मुख्य बिंदु:

  • कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई थी जनसुनवाई
  • कार्यक्रम समाप्ति के बाद देर से पहुंचे 3-4 आवेदक
  • कलेक्टर यादव ने स्वयं ली पहल, आवेदन स्वीकार किए
  • एसडीएम और डिप्टी कलेक्टर को दिए त्वरित निस्तारण के आदेश
  • जनसेवा में संवेदनशीलता का अनूठा उदाहरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.