MP SAMVAAD LOGO 2

सीवर लाइन का जानलेवा जाल: कटनी में वृद्ध की मौत पर राजनीतिक दल मौन!

0

Shocking images reveal the deadly uncovered sewer pit that caused a senior citizen’s death in Katni. See full investigation at mpsamwad.com

Uncovered sewer pit in Katni where elderly man Harimohan Kori fell and died, showing dangerous municipal negligence

Death Trap: This open sewer pit in Katni claimed a senior citizen's life. Local authorities failed to install safety barriers.

Death Trap Sewer Line: Political Parties Silent on Elderly Man’s Death in Katni!

कटनी में सनसनी! खुले सीवर गड्ढे में गिरकर वृद्ध की मौत। प्रशासन लापरवाह, राजनीतिक दल मौन। ठेकेदारों की लापरवाही पर बढ़ा आक्रोश।

MP संवाद, कटनी। शहर में सीवर लाइन निर्माण कंपनी की घोर लापरवाही के चलते एक आयुध निर्माणी सेवानिवृत्त कर्मचारी की गहरे गड्ढे में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद भी स्थानीय राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों की खामोशी ने सवाल खड़े कर दिए हैं।

भट्टा मोहल्ला निवासी हरिमोहन कोरी (65) बीती रात घर से टहलने निकले थे। महाजन टॉल के पास सीवर लाइन के लिए खोदे गए खुले और अनअटेंडेड गड्ढे में वह गिर गए। गंभीर रूप से घायल हरिमोहन को लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद निकाला, लेकिन सिर और हाथ-पैरों में गंभीर चोटों के कारण शासकीय जिला चिकित्सालय में उनकी मौत हो गई।

जनाक्रोश बढ़ा, पर सियासी खामोशी

  • पूरे कटनी शहर में सीवर कंपनी की लापरवाही के खिलाफ आक्रोश
  • कोई भी राजनीतिक दल या सामाजिक संगठन मामले पर आवाज नहीं उठा रहा
  • भट्टा मोहल्ला के निवासी प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.