MP SAMVAAD LOGO 2

कटनी, OPD खुला, पर डॉक्टर नदारद – सिस्टम पर बड़ा सवाल.

0

Doctor absence at Katni Hospital causes patient distress during OPD hours.

Patients waiting at Katni District Hospital due to absence of doctors during OPD hours

Patients suffer at Katni District Hospital as doctors remain absent during official OPD hours.

OPD is open, but doctors are missing – a serious question on the healthcare system.

Mohan Nayak, Special Correspondent, Katni, MP Samwad.

कटनी जिला अस्पताल में OPD समय के दौरान भी डॉक्टरों की गैरहाज़िरी से मरीज घंटों परेशान रहे। कलेक्टर निरीक्षण के बावजूद लापरवाही जारी है। सरकारी डॉक्टरों पर निजी प्रैक्टिस को प्राथमिकता देने के आरोप हैं, जिससे गरीब मरीजों को महंगे निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है।

Despite OPD hours running, patients at Katni District Hospital waited for hours due to absent doctors, raising questions about public healthcare efficiency. Recent inspections by the collector seem ineffective as negligence continues. Government doctors allegedly prioritize private practice over their duty, forcing poor patients to turn to costly private clinics.

MP संवाद, कटनी। भीषण गर्मी के बीच जिला चिकित्सालय में मरीजों की भीड़ और डॉक्टरों की खाली कुर्सियां स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही हैं। सोमवार सुबह 11 बजे अस्पताल पहुंचे मरीजों को डॉक्टरों के अभाव में घंटों इंतजार करना पड़ा, जबकि OPD का समय (सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक) चल रहा था।

मुख्य बिंदु:

✔ “निरीक्षण के बाद फिर से लापरवाही”: कलेक्टर द्वारा हाल ही में निरीक्षण किए जाने के बावजूद डॉक्टरों की अनुपस्थिति जारी।
✔ मरीजों की पीड़ा: “सुबह से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन दिखाने वाला कोई नहीं” – एक मरीज।
✔ निजी क्लिनिकों को फायदा: सरकारी डॉक्टरों के न मिलने पर मजबूरन निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा।
✔ सिस्टम की खामी: निरीक्षण की सूचना मिलते ही अस्पताल में पूरा स्टाफ मौजूद, बाद में फिर लापरवाही

गंभीर सवाल:

क्या कलेक्टर की चेतावनी के बाद भी डॉक्टरों की मनमानी जारी रहेगी? क्यों निजी प्रैक्टिस को प्राथमिकता दे रहे हैं सरकारी डॉक्टर?

इनका कहना है

अगर ऐसा है तो सभी को हिदायत दी जाएगी और समय पर आने को बोला जाएगा हो सकता है नोटिस भी दिए जाएं

डॉ यशवंत वर्मा सिविल सर्जन कटनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.