MP SAMVAAD LOGO 2

MP में आंधी-बारिश और लू का कहर, 39 जिलों में अलर्ट.

0

Stay informed: MP faces simultaneous storms, heatwaves, and monsoon alerts. Track live updates on mpsamwad.com.

Madhya Pradesh storm, heatwave, and monsoon weather map with mpsamwad.com branding

Extreme weather in MP: Storms, 45°C heatwave, and monsoon alerts across 39 districts.

Storm, Rain, and Heatwave Wreak Havoc in Madhya Pradesh; Alert Issued in 39 Districts.

Kamlesh, Editor Desk, Bhopal, MP Samwad.

MADHYA PRADESH WEATHER CHAOS: Storms, torrential rain, and scorching 45°C heatwave hit simultaneously. IMD issues alerts for 39 districts as Khajuraho boils at 45.8°C. Monsoon expected by mid-June. Stay updated!

MP संवाद, MP में इन दिनों आंधी, बारिश और लू का मिश्रित मौसम देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को खरगोन, मंडला, डिंडौरी, सिवनी, अनूपपुर, बुरहानपुर, बालाघाट, पांढुर्णा, बैतूल, धार समेत कई जिलों में मौसम ने करवट ली। इन इलाकों में तेज आंधी चली, वहीं बड़वानी और मांडू में भारी बारिश दर्ज की गई। इसके उलट, राजधानी भोपाल में दिनभर तेज धूप खिली रही, हालांकि बीते दिन यहां का पारा 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था।

39 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, शनिवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, भिंड, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, देवास, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, आगर-मालवा, अलीराजपुर, बड़वानी, निवाड़ी, टीकमगढ़, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, छतरपुर, सागर, बालाघाट, सिंगरौली, पांढुर्णा और सिवनी में बारिश के साथ 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। वहीं, रीवा, मऊगंज और उमरिया में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रह सकता है।

MP में पारा 45°C पार, छतरपुर सबसे गर्म

बीते दिन छतरपुर का खजुराहो प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 45.8°C दर्ज किया गया। इसके अलावा, ग्वालियर और नौगांव में भी पारा 45°C तक पहुंचा। इस सीजन में यह पहला मौका है जब तापमान 45 डिग्री को पार कर गया।

अन्य प्रमुख शहरों में:

  • सतना: 44.1°C
  • गुना, शिवपुरी, टीकमगढ़: 44°C
  • रीवा: 43.6°C
  • सीधी: 42.4°C
  • दमोह: 41.5°C
  • उमरिया: 40.5°C
  • जबलपुर: 40.3°C
  • सागर: 40.2°C
  • रायसेन: 40°C
  • उज्जैन: 39°C
  • भोपाल: 38.4°C
  • इंदौर: 36.9°C

मानसून की संभावित तारीख

मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक आमतौर पर 15 जून तक हो जाती है, लेकिन पिछले साल यह 21 जून को आया था। इस बार 12 से 15 जून के बीच मानसून के प्रवेश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 जून तक मानसून राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश को अपनी चपेट में ले लेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.