cropped-mp-samwad-1.png

अधिकारियों की अनदेखी का नतीजा! स्कूल के गिरते छज्जे ने शिक्षिका को पहुंचाया अस्पताल.

0

A school roof collapse in Maihar leaves a teacher seriously injured. Officials failed to act despite repeated complaints.

Collapsed school roof in Maihar injures female teacher, exposing poor construction quality and official negligence.

Maihar school’s roof collapse injures a teacher, raising concerns over poor construction and official neglect.

The result of the authorities’ negligence! The collapsing balcony of the school sent the teacher to the hospital.

Special Correspondent, Maiher, MP Samwad.

MP में शनिवार को मैहर जिले के करइया बिजुरिया प्राथमिक शाला में एक दर्दनाक हादसा हुआ। स्कूल का जर्जर छज्जा अचानक गिरने से शिक्षिका शशिकला तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

गिरा हुआ छज्जा, बाल-बाल बचे बच्चे

घटना के समय शिक्षिका विद्यालय में शासकीय कार्य कर रही थीं। कुछ बच्चे छज्जे के नीचे खेल रहे थे, तभी उन्होंने उन्हें वहां से हटने के लिए कहा। जैसे ही बच्चे दूर हुए, वैसे ही जर्जर छज्जा भरभराकर गिर गया और शिक्षिका इसके नीचे आ गईं। गनीमत रही कि बच्चे समय रहते वहां से हट गए, वरना हादसा और भी भयानक हो सकता था।

छह महीने से दी जा रही थी चेतावनी, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं!

विद्यालय भवन की खस्ता हालत को लेकर शिक्षिका शशिकला तिवारी पिछले 6 महीनों से संबंधित अधिकारियों को पत्राचार कर चेतावनी दे रही थीं। लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। हादसे के बाद अब प्रशासन की लापरवाही खुलकर सामने आ गई है।

सरपंच ने लगाया ताला, प्रशासन जागा!

छज्जा गिरने के बाद ग्राम पंचायत सरपंच ने जर्जर भवन को बंद कर ताला लगा दिया। वहीं, घटना के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचने लगे हैं। इस दुर्घटना ने स्कूल निर्माण में हुई लापरवाही और घटिया निर्माण कार्य की पोल खोल दी है। यदि जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो भविष्य में ऐसे जर्जर भवनों में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं।

? आपकी राय: क्या प्रशासन को ऐसी लापरवाहियों के लिए कठोर दंड दिया जाना चाहिए? अपनी राय कमेंट में साझा करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.