MP SAMVAAD LOGO 2

ग्वालियर में खाद्य विभाग का एक्शन, भिंड से आया 240 किलो नकली मावा जब्त!

0

Major crackdown by the Gwalior Food Department: 240 kg of fake mawa seized from Bhind. Anti-adulteration action will continue till Holi.

Fake mawa caught in Gwalior, Food Department takes action

240 kg of fake mawa transported from Bhind to Gwalior seized by the Food Department.

Food Department’s Action in Gwalior: 240 Kg Fake Mawa Seized from Bhind!

Gwalior Food Department seized 240 kg of fake mawa from Bhind. Before Holi, the sale of adulterated mawa increased, prompting strict vigilance. Samples have been sent for lab testing, and action will be taken based on reports. The crackdown on fake mawa will continue.

Special Correspondent, Bhopal, MP Samwad.

होली के त्योहार से पहले बाजार में नकली और मिलावटी मावा धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। यदि आप भी गुझिया बनाने के लिए मावा खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो सतर्क हो जाइए। ग्वालियर खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 240 किलोग्राम नकली मावा जब्त किया है, जो भिंड जिले से ग्वालियर के बाजारों में खपाने के लिए लाया गया था।

सूचना मिलते ही खाद्य विभाग की टीम ने मारा छापा

खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता ने जानकारी दी कि विभाग को सूचना मिली थी कि एक टेम्पो चालक भिंड जिले से संदिग्ध मावा लेकर ग्वालियर की ओर आ रहा है। इस सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने फूलबाग चौराहे पर घेराबंदी कर टेम्पो को रोका और तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन से 240 किलो नकली मावा बरामद किया गया।

मावे के नमूने जांच के लिए भेजे गए

टीम ने मौके पर ही मावे की सैंपलिंग कर उसे जांच के लिए लैब भेज दिया। मावे के मालिक देवानंद सिंह नरवरिया ने दावा किया कि वह पिछले 10 वर्षों से भिंड जिले में दूध खरीदकर मावा तैयार करता और बेचता है। उसने जोर देकर कहा कि उसका मावा नकली नहीं है, बल्कि शुद्ध और असली है। हालांकि, इसकी सच्चाई जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

होली तक जारी रहेगा नकली मावे के खिलाफ अभियान

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि फूलबाग से जब्त किए गए मावे की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि होली के दौरान मावे की मांग बढ़ने के कारण मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं, इसलिए त्योहार तक नकली और मिलावटी मावे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.