MP SAMVAAD LOGO 2

सेफ क्लिक’ अभियान: साइबर अपराधों के खिलाफ कटनी की बड़ी पहल.

0

कटनी में साइबर अपराधों के खिलाफ ‘सेफ क्लिक’ अभियान की शुरुआत। 11 दिनों तक चलने वाले इस अभियान में रैलियां, कार्यशालाएं और अन्य गतिविधियों के जरिए जनता को जागरूक किया जाएगा।

कटनी में ‘सेफ क्लिक’ अभियान के तहत साइबर अपराध जागरूकता रैली की तस्वीर

कटनी में साइबर अपराधों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘सेफ क्लिक’ अभियान की रैली निकाली गई।

Safe Click” Campaign: A Major Initiative by Katni Against Cyber Crimes.

Special Correspondent , Katni, MP Samwad.

कटनी। आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने हेतु साइबर जागरूकता रैली एवं साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 11 दिवसीय साइबर जागरूकता अभियान के तहत रैलियों, कार्यशालाओं, स्लोगन लेखन, चित्रकला, निबंध प्रतियोगिताओं, नुक्कड़ नाटकों, पंपलेट वितरण और एनिमेशन वीडियो के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।

पुलिस मुख्यालय, मध्य प्रदेश के निर्देशानुसार राज्य के सभी जिलों में 1 फरवरी 2025 से 11 फरवरी 2025 तक साइबर अपराधों की रोकथाम और जागरूकता के लिए “सेफ क्लिक” नामक विशेष अभियान चलाया जाएगा।

अभियान के तहत कार्ययोजना तैयार कर जिलों में रैलियां, कार्यशालाएं, नुक्कड़ नाटक, हाट-बाजारों और मॉल में साइबर सुरक्षा संबंधी पंपलेट वितरण किया जाएगा। इसके अलावा, अधिकारियों एवं साइबर विशेषज्ञों के बयान, साइबर जागरूकता से जुड़े एनिमेशन वीडियो और अन्य प्रचार सामग्री के माध्यम से लोगों को यह जानकारी दी जाएगी कि साइबर अपराध क्या होते हैं और उनसे कैसे बचा जा सकता है। सही जानकारी होने पर ही साइबर अपराधों से बचाव संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.