cropped-mp-samwad-1.png

पहले दो दिन में एक लाख 18 हजार से अधिक राजस्व प्रकरणों का निराकरण

0

भोपाल
नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दुरूस्ती आदि राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिये 18 जुलाई से प्रदेशभर में राजस्व महाअभियान 2.0 संचालित किया जा रहा है। महाअभियान के पहले दो दिन में एक लाख 18 हजार 530 राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया। इनमें नामांतरण के 36 हजार 676 प्रकरणों का, बंटवारा के 4 हजार 336 प्रकरणों का और 1069 अभिलेख दुरूस्ती के प्रकरणों का निराकरण किया गया है। प्रदेश में नक्शा तरमीम का कार्य भी लगातार जारी है। महाअभियान के पहले दो दिन में 76 हजार 449 नक्शों का तरमीम किया गया।

राजस्व महाअभियान 31 अगस्त तक जारी रहेगा। अभियान के दौरान लंबित राजस्व प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण किया जायेगा। राजस्व आयुक्त मुख्यालय पर राजस्व महाअभियान की रोजाना की कार्यवाही की समीक्षा की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.