MP SAMVAAD LOGO 2

उमरिया बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पदस्थ प्रभारी डिप्टी रेंजर की हार्टअटैक से मौत

0

Deputy Ranger in charge posted at Umaria Bandhavgarh Tiger Reserve dies of heart attack

  • अवधेश कुमार के आकस्मिक निधन से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है। मृत प्रभारी डिप्टी रेंजर अवधेश कुमार सिंह वन सुरक्षा को लेकर बहुत संवेदनशील रहे हैं। उनके बच्चे अभी छोटे हैं।

उमरिया । बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पदस्थ प्रभारी डिप्टी रेंजर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनका शव बाथरूम में पड़ा मिला। खितौली रेंजर स्वस्ति श्री जैन ने बताया कि अवधेश कुमार सिंह निवासी ग्राम बिजौरी हाल में ही फारेस्टगार्ड से पदोन्नत होकर वनपाल हुए थे। वर्तमान में वे खितौली रेंज अंतर्गत बगदरी में प्रभारी डिप्टी रेंजर के पद पर पदस्थ थे।

खितौली रेंजर जैन ने बताया कि अवधेश कुमार सिंह आज सुबह फ्रेस होने के लिए बाथरूम गए थे। काफी देर तक वे बाहर नही निकले। बहुत देर हुई तो खाना बनाने वाले कर्मचारी ने उनकी तलाश की, तब पता चला कि वे टॉयलेट भीतर से बंद हैं। इसके बाद कर्मचारी ने बच्चों के साथ मिलकर दरवाजा खोला तो अवधेश कुमार भीतर गिरे पड़े थे। 

तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना देकर पोस्टमार्टम करवाया गया और शव उनके गृह ग्राम बिजौरी भेजा गया। कल सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।  

अवधेश कुमार के आकस्मिक निधन से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है। मृत प्रभारी डिप्टी रेंजर अवधेश कुमार सिंह वन सुरक्षा को लेकर बहुत संवेदनशील रहे हैं। उनके बच्चे अभी छोटे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.