MP SAMVAAD LOGO 2

कांग्रेस को लगा झटका, विदिशा से पूर्व विधायक शशांक भार्गव भाजपा में शामिल

1

Congress gets a shock again, former MLA from Vidisha Shashank Bhargava joins BJP

विदिशा से पूर्व विधायक शशांक भार्गव मंगलवार को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। उनके साथ कई पदाधिकारियों ने भी भाजपा की सदस्यता ली।
विदिशा ! प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद से कांग्रेस नेताओं की भगदड़ रूक ही नहीं रही है। बुधवार को विदिशा से पूर्व विधायक शंशाक भार्गव कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए। उनके साथ विदिशा कांग्रेस के कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने उनको सदस्यता दिलाई। साथ ही होशंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के भी कई कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ली।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा के 370 प्लस का अभियान का संकल्प एमपी में ही मोदी जी ने लिया था और हमे टास्क दिया था। उन्होंने कहा कि ज्वाइनिंग का अभियान इस संकल्प के लिए बड़ा अभियान है। इस ज्वाइनिंग अभियान के तहत न केवल नेता कार्यकर्ता बल्कि अलग अलग वर्गो के लोग भाजपा में शामिल हो रहे है। विदिशा में यदि कांग्रेस थी तो शशांक भार्गव की वजह से आज ऐसा लगता है की विदिशा की पूरी कांग्रेस भाजपा में शामिल हो गई है।

वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मैं आप सब का स्वागत करता हूं,आपको अश्वशत करता हूं कि आपका परिवार में पूरा मान सम्मान रहेगा। उन्होंने कहा कि आपके जो भी सुझाव रहेंगे उनका सदैव स्वागत रहेगा।

1 thought on “कांग्रेस को लगा झटका, विदिशा से पूर्व विधायक शशांक भार्गव भाजपा में शामिल

  1. I do trust all the ideas youve presented in your post They are really convincing and will definitely work Nonetheless the posts are too short for newbies May just you please lengthen them a bit from next time Thank you for the post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.