cropped-mp-samwad-1.png

वर्ल्ड क्लास रानी कमलापति स्टेशन पर मूलभूत सुविधाएं भी तोड़ रही दम

0
  • कभी लिफ्ट तो कभी एस्कलेटर रहता बंद

भोपाल। विश्व स्तरीय रानी कमलापति स्टेशन वर्ल्ड क्लास सुविधा की वजह मूलभूत सुविधाएं सही से नहीं मिल पा रहा है। दरअसल यहां पर आए दिन लिफ्ट व एस्कलेटर बंद रहता है। जिससे यात्रियों को पैदल ही एयर कानकोर पर व वहां स प्लेटफार्म तक पैदल ही चल कर पहुंचना पड़ता है। जिससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में यात्रियों द्वारा रेलवे अधिकारी को शिकायत की है। जिसके बाद रेलवे ने बंसल पाथ-वे हबीबगंज प्राइवेट लिमिटेड को व्यवस्था ठीक करने को लेकर निर्देश दिए है।

सेंकड एंट्री की ओर सबसे अधिक समस्यास्टेशन के सेंकड एंट्री की ओर से आने वाले यात्रियों को प्लेटफार्म पर जाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर गेट के पास दोनों लिफ्ट बंद हैं, वहीं एस्कलेटर भी काम नहीं कर रहा है। ऐसे में बच्चों से लेकर बुजुर्ग यात्री सीढ़ियों से चढ़ने को मजबूर होते हैं। इस संबंध में यात्री हेमंत कुमार ने बताया कि पांच नंबर की दोनों लिफ्ट बंद है। इसके चलते खासी परेशानी होती है। इस संबंध में रेलवे अधिकारियों को शिकायत की है। लिफ्ट के इंतजार में खड़े रहते हैं यात्रीप्लेटफार्म-दो-तीन पर एक-एक लिफ्ट है। दो ट्रेनें प्लेटफार्म पर एक साथ आने से यहां लोगों की भीड़ लग जाती है। प्लेटफार्म दो और तीन पर लगी लिफ्ट के लिए यात्री को 10 से 15 मिनट का इंतजार में करना पड़ा रहा है। ऐसे में समय ज्यादा लगने के कारण कई बुजुर्ग यात्रियों को सीढ़ियों से आना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

All Rights Reserved for MP Samwad LLP | CoverNews by AF themes.