MP SAMVAAD LOGO 2

पार्षद के घर पर अंधाधुंध फायरिंग, गोली लगने से एक घायल

0

Indiscriminate firing at councilor’s house, one injured due to bullet injury

मुरैना में महिला पार्षद के घर अंधाधुंध फायरिंग का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मुरैना। मुरैना में फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। हालात ऐसे हैं, कि पुलिस एक गुत्थी नहीं सुलझा पा रही, उससे पहले किसी दूसरे इलाके में ताबड़तोड़ गोलियां चल जाती हैं। शुक्रवार को दिनदहाड़े आमपुरा रोड पर महिला पार्षद के घर पर और बाहर सड़क पर अंधाधुंध फायरिंग हो गई, जिसमें गोली लगने से एक युवक घायल हो गया।

वारदात शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब की है। कोतवाली थाना क्षेत्र के आमपुरा रोड पर पार्षद उर्मिला गरसिंह सिकरवार की कोठी है। इसी कोठी के बाहर पहले कुछ बाइक सवार रैकी करने आए, फिर कुछ ही देर में कट्टे व पिस्टल लेकर आधा दर्जन से ज्यादा लोग इकट्ठा हाे गए और फिर गोलियां चलने की आवाज गूंजने लगी।

प्रत्यक्षदर्शियाें के अनुसार 20 से 25 गोलियां चली। सड़क पर खड़े होकर मकान की तरफ गोलियां बरसा रहे कुछ आरोपित सीसीटीवी कैमरों में भी दिखे हैं, जिनमें कुछ युवक फायरिंग कर रहे हैं, तो कुछ खाली कारतूस बीन रहे हैं। मौके से पुलिस ने भी खाली कारतूस जब्त किए है। पुलिस के अनुसार दोनों ओर से फायरिंग हुई है, वहीं महिला पार्षद के बेटे साेनू सिकरवार का कहना है, कि उनके घर पर कोई नहीं था, उनकी ओर से तो फायरिंग का सवाल ही नहीं है। इस अंधाधुंध फायरिंग में कपिल तोमर नाम के युवक के पैर में गोली लग गई।
सीडीआर बॉक्स गायब
सूत्राें की मानें तो कपिल को उसी की पक्ष के युवक द्वारा चलाई गई गोली लगी है। घायल हालत में कपिल को ग्वालियर रेफर किया गया है। कोतवाली पुलिस घटना की तहकीकात में जुटी है, फिलहाल यही सामने आया है, कि यह विवाद पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ है। पार्षद के घर लगे सीसीटीवी कैमरों में कुछ आरोपित दिखे हैं, वहीं घायल कपिल तोमर के घर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने जब पुलिस पहुंची तो कैमरों का सीडीआर बाक्स की गायब मिला। इसलिए पुलिस कपिल के पैर में लगी गोली को भी संदिग्ध नजरिए से देख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.