MP SAMVAAD LOGO 2

बरगवा स्थित स्कूल में गंदगी का आलम असामाजिक तत्वों का डेरा विभाग बना अंजान

0

The situation of filth in the school located in Bargawa, the camp of anti-social elements has become unknown to the department.

कटनी। कई बार अवगत कराने से भी समस्या का निराकरण नहीं हो रहा है जिससे विद्यार्थी एवं स्कूल प्रशासन परेशान हैं स्कूल में गंदगी का आलम है साफ सफाई नहीं हो रही जिससे बदबू आ रही है नालियां सडान मार रही हैं लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते कुछ नहीं हो पा रहा है

कटनी के बरगवां स्थित स्कूल के अंदर गंदगी पसरी हुई है मवेशियों का डेरा भी रहता है असामाजिक तत्व भी घूमते नजर आते हैं जिससे विद्यार्थियों में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है मिली जानकारी के अनुसार काफी दिनों से यह समस्या है शासन प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है स्कूल प्रबंधन में बताया कि पूर्व में कई बार अवगत कराया जा चुका है फिर भी समस्या का निदान नहीं हो रहा है रात होते ही सामाजिक तत्व यहां पर घूमते नजर आते हैं गंदगी का आलम है मवेशी भी अंदर घुस जाते हैं जिसे स्कूल परिसर में गंदगी बनी रहती है विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

अब सवाल यह उठता है कि शहर के बीचो-बीच शिक्षा का मंदिर बना हुआ है जहां पर विद्यार्थी पढ़ते लिखते हैं वहां पर साफ सफाई नहीं हो रही है ना ही जिम्मेदारों के द्वारा ध्यान दिया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.