cropped-mp-samwad-1.png

राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष माधव सिंह डाबर पर गिरी गाज

0

राज्य सरकार ने निगम से हटाने की जारी किया आदेश

डाबर ने साल 2023 के विधानसभा चुनाव में जोबट से भरा था बागी होकर नामांकन फॉर्म

अनुशासन समिति की बैठक की सिफारिश के बाद लिया सरकार ने फैसला

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष माधव सिंह डाबर को हटा दिया है। इसके पीछे की वजह है कि माधव सिंह डाबर ने विधानसभा चुनाव के दौरान जोबट से पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला किया था। डाबर ने बाकायदा पार्टी से बगावत करते हुए निर्दलीय नामांकन फॉर्म भरा था। माना जा रहा था कि डाबर के खिलाफ भाजपा एक्शन लेगी। अनुशासन समिति की बैठक में माधव सिंह डाबर पर एक्शन लेने पर सहमति बनी। इसके बाद सूचना राज्य सरकार को दी गई। सरकार की ओर से अध्यक्ष पद से हटाए जाने की कार्रवाई वन विभाग की ओर से की गई है। सूत्र बताते हैं कि भाजपा से उन्हें जल्द ही निष्कासित भी कर दिया जाएगा। इसके अलावा चर्चा यह भी है कि डाबर का मध्य प्रदेश के वन मंत्री के साथ भी तालमेल नहीं बैठ रहा था। इस बात की चर्चा मंत्रालय में जरूर है। पार्टी उन्हें बाहर का रास्ता दिखाएंगे। इससे पहले अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All Rights Reserved for MP Samwad LLP | CoverNews by AF themes.