cropped-mp-samwad-1.png

हर्बल प्रोडक्ट के नाम पर 65 लाख की ठगी

0

Fraud of Rs 65 lakh in the name of herbal product

भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित प्रियदर्शिनी कॉलोनी, आशाराम नगर में रहने वाली एक महिला को महिला जालसाज ने 65 लाख रुपए का चूना लगा दिया।

दरअसल, आरोपी महिला जालसाज के माध्यम से उन्होंने 65 लाख रुपए का हर्बल प्रोडक्ट खरीदा था। कुछ प्रोडक्ट पसंद नहीं आया और उसे लौटा दिया, लेकिन हर्बल कंपनी ने उन्हें 65 लाख रुपए की रकम नहीं लौटाई। पीड़ित महिला ने कोर्ट में परिवाद दायर किया था। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार प्रियदर्शिनी कॉलोनी, आशाराम नगर फेस टू निवासी स्रेहा बागड़े ने पुलिस को शिकायती आवेदन दिया था कि कविता शर्मा के माध्यम से उन्होंने सीलांग की मथुरा शर्मा हर्बल कंपनी का प्रोडक्ट खरीदा था। कंपनी ने उन्हें भोपाल का डिस्टीब्युटर बनाया था। स्नेहा को कुछ प्रोडक्ट पसंद नहीं आए और उन्होंने कंपनी में बात की। कंपनी ने प्रोडक्ट लौटाने की बात कही और रकम लौटाने का भी कहा था। इस पूरी डीलिंग में कविता का मुख्य किरदार था। पुलिस ने शिकायती आवेदन पर प्रकरण दर्ज नहीं किया था। लिहाजा स्नेहा ने कोर्ट में परिवाद दायर किया था। कोर्ट के आदेश के बाद बागसेवनिया पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

All Rights Reserved for MP Samwad LLP | CoverNews by AF themes.