MP SAMVAAD LOGO 2

सरकार ने दो जिलों के कलेक्टर और एक जिले के पुलिस अधीक्षक को बदला

0

दीपक सक्सेना जबलपुर, शीतला पटले नरसिंहपुर की कलेक्टर बनी।
आईपीएस अखिल पटेल पुलिस अधीक्षक जिला डिंडोरी बनाए गए।

संतोष सिंह तोमर

भोपाल। मप्र की मोहन सरकार ने दो जिलों के कलेक्टर बदले हैं। जबकि एक जिले में नए पुलिस अधीक्षक की भी नियुक्ति की है। 2010 बैच के आईएएस दीपक सक्सेना को जबलपुर का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं 2014 बैच की आईएएस शीतला पटले को नरसिंहपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है।

इसके अलावा 2011 बैच के आईएएस हैं सौरव कुमार सुमन जो कि वर्तमान में जबलपुर कलेक्टर थे। इनको अपर सचिव बनाया गया है।

इसके साथ ही मोहन यादव सरकार ने आईपीएस‌ अखिल पटेल को डिंडोरी का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है। इससे पहले अखिल पटेल सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। वे 2015 बैच के आईपीएस‌ हैं।

यहां गौरतलब है कि तकरीबन सवा साल पहले अनूपपुर कलेक्टर से विवाद के चलते सरकार ने उन्हें एसपी पद से हटा दिया था। प्रदेश सरकार द्वारा गुरुवार को इनके तबादला आदेश जारी कर दिए गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.