MP SAMVAAD LOGO 2

22 लाख की रिश्वत लेते पकड़ाए अधिकारी बर्खास्त.

0

The official caught taking a bribe of 22 lakhs has been dismissed.

Sahara Samachaar; Lokayukt;

सतना नगर निगम आयुक्त रहते डॉक्टर दंपत्ति से की थी 50 लाख की मांग
Udit Narayan, Sahara Samachaar.
भोपाल। राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुरेंद्र कुमार कथूरिया को राज्य सरकार ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 3 जुलाई 2023 को आए कोर्ट के फैसले के बाद मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग से अभिमत मांगा था। अभिमत आने के बाद राज्य सरकार ने बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया गया। 2001 बैच के अधिकारी सुरेंद्र कुमार कथूरिया ने सतना नगर निगम आयुक्त रहते हुए एक डॉक्टर से 50 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। उन्हें 22 लाख रुपए नकदी और सोना लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सिंहस्थ के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सम्मानित किया था। बाद में ये अवॉर्ड उनसे वापस ले लिया गया था।

ऐसे की हुई कार्रवाई
सामान्य प्रशासन विभाग से जारी बर्खास्तगी आदेश में कहा है कि कोर्ट के फैसले के बाद सुरेंद्र कुमार कथूरिया को 10 अगस्त 2023 को सेवा से पृथक करने का फैसला किया है। इसके लिए मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग से अभिमत मांगा था। आयोग ने 17 अक्टूबर 23 को सामान्य प्रशासन विभाग के फैसले पर सहमति दे दी थी। इसके बाद अब 12 दिसंबर 2023 को जारी आदेश में कथूरिया को मप्र सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के नियम 10 के अंतर्गत सेवा से पदच्युत करने का आदेश जारी कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.