cropped-mp-samwad-1.png

पंचायत सचिवो रोजगार सहायक एवं उप यंत्री को लापरवाही पड़ी महगी इधर निगम की शिकायतों का निराकरण करने पर मिली सराहना

0

शब्द पावर न्यूज कटनी (रीठी) जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत द्वारा आयोजित समीक्षा बैठक में आधार आधारित भुगतान कन्वर्जन में न्यूनतम प्रगति पर नाराजगी व्यक्ति की गई थी। जिसके फलस्वरुप जनपद पंचायत रीठी के सीईओ चंदूलाल पनिका द्वारा जनपद स्तर पर समीक्षा की जाने पर ग्राम पंचायत बिलहरी, करहिया कलां, तिघरा कलां एवं करहीया के सचिव ,रोजगार सहायकों द्वारा लापरवाही बरतते हुए वांछित प्रगति नहीं लाई जाने के फलस्वरूप एक-एक दिन की वेतन कटौती कर अवैतनिक किए जाने की कार्रवाई की गई। इसी प्रकार जनपद सीईओ श्री पनिका द्वारा उपयंत्री अनिल अनिल जाटव एवं रामशंकर हल्दकार द्वारा श्रमिक नियोजन में रुचि नहीं लेने एवं सर्वाधिक न्यूनतम मानव दिवस अर्जित करने की फलस्वरुप दो दिवस के वेतन की कटौती कर अवैतनिक किया गया, सी.एस. अठिया को कारण बताओं नोटिस जारी कर जवाब चाहा गया है।

नगर पालिक निगम सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के संतोषपप्रद निराकरण में समूचे मध्यप्रदेश में पांचवी ग्रेडिंग में शामिल हो गया है। निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल द्वारा निगम के कर्मचारियों के अथक प्रयास से सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की ग्रेडिंग में कटनी पाॅचवे स्थान पर आने पर निगमायुक्त ने निगम के समस्त अधिकारी कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुये अपील की है कि भविष्य में भी सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करें । जिससे कटनी की ग्रेडिंग और उच्च स्तर पर हो सके। छिंदवाड़ा प्रथम स्थान बुरहानपुर द्वितीय स्थान जबलपुर तृतीय स्थान रतलाम चतुर्थ स्थान एवं कटनी नगर पाॅचवे स्थान पर रहा। नगर निगम आयुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अथक परिश्रम की सराहना करते हुए कहा है कि हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में नगर निगम के स्टाफ का अहम योगदान है जिन्होंने गंभीरता पूर्वक शिकायतों को निराकृत करने में तत्परता के साथ कार्य किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के संबंध में और भी संजीदगी से कार्य किया जाए ताकि कटनी नगर पालिक निगम का नाम नंबर वन पर आ सके और निगम को गौरव हासिल हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.