MP SAMVAAD LOGO 2

नियम तोड़े, निविदा रद्द—नगर निगम का सख्त एक्शन.

0

Rules violated, tender cancelled — strict action by the Municipal Corporation.

Special Correspondent, Katni, MP Samwad News.

MP संवाद समाचार, कटनी। कटनी नगर निगम ने निर्माण कार्यों में लापरवाही और नियमों की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई करते हुए एक ठेकेदार पर बड़ी कार्रवाई की है।
निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार (IAS) ने बालगंगाधर तिलक वार्ड के संत नगर गली क्रमांक-6 में सीसी रोड निर्माण कार्य से जुड़ी निविदा शर्तों के उल्लंघन पर ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट कर दिया है।

निविदा शर्तों की अनदेखी पड़ी भारी

जानकारी के अनुसार, संबंधित ठेकेदार मेसर्स ओम श्री वैष्णवी कंस्ट्रक्शन को एलओए (LOA) जारी कर निर्धारित समय में परफॉर्मेंस गारंटी और अतिरिक्त गारंटी राशि जमा करने के निर्देश दिए गए थे।
इसके बावजूद ठेकेदार ने तय समय सीमा में न तो राशि जमा की और न ही अनुबंध प्रक्रिया पूरी की।

बार-बार चेतावनी के बाद भी नहीं सुधरे हालात

नगर निगम द्वारा ठेकेदार को कई बार पत्र जारी कर चेतावनी दी गई थी, लेकिन ठेकेदार ने निर्देशों को नजरअंदाज किया।
लगातार लापरवाही के चलते निगम प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया।

निविदा निरस्त, अमानत राशि जब्त

निगमायुक्त के निर्देश पर संबंधित निविदा को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।
साथ ही ठेकेदार की अमानत राशि राजसात कर ली गई है।

2 साल का बैन—सख्त संदेश

नगर निगम ने ठेकेदार को आगामी 2 वर्षों तक किसी भी निविदा में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया है।
यह कार्रवाई साफ संकेत देती है कि अब निर्माण कार्यों में लापरवाही और नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

“लापरवाही पर सख्ती या सिस्टम की मजबूरी?”

👉 क्या इससे अन्य ठेकेदारों में सुधार आएगा?
👉 या फिर ऐसे मामले आगे भी सामने आते रहेंगे?

फिलहाल, निगम की इस कार्रवाई को सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.