cropped-mp-samwad-1.png

बालाघाट में ऑपरेशन FACE का बड़ा धमाका—फर्जी सिम रैकेट से हड़कंप.

0

Big breakthrough in Operation FACE in Balaghat—Fake SIM racket exposed, causing a stir.

Special Correspondent, Anand Tamrakar, Balaghat, MP Samwad News.

MP संवाद समाचार, बालाघाट |बालाघाट पुलिस ने ऑपरेशन FACE के तहत एक बड़े फर्जी सिम नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। हैरान करने वाली बात यह है कि एक ही व्यक्ति के चेहरे का इस्तेमाल कर सैकड़ों सिम कार्ड एक्टिव किए जा रहे थे। इस मामले में थाना कोतवाली में तीन अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए हैं।

जांच में खुलासा हुआ कि भारत सरकार के Department of Telecommunications द्वारा विकसित AI-आधारित फेस एनालिसिस टूल की मदद से इस पूरे रैकेट का भंडाफोड़ हुआ।
सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह सामने आया कि 450 संदिग्ध सिम कार्ड केवल 5 यूनिक चेहरों पर जारी किए गए थे, जिससे पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े हो गए हैं।

SIT जांच में बड़ा खुलासा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर SIT का गठन किया गया है। जांच में यह भी सामने आया कि यह फर्जी सिम नेटवर्क केवल बालाघाट तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके तार मंडला, डिंडोरी, भोपाल और उत्तरप्रदेश तक फैले हुए हैं।

कैसे चलता था फर्जी सिम रैकेट?

पुलिस पूछताछ में जो तरीका सामने आया, वह बेहद चौंकाने वाला है—

  • अन्य लोगों के पहचान पत्र (आधार/वोटर आईडी) की फोटोकॉपी का बार-बार उपयोग
  • दस्तावेजों में एडिटिंग कर फोटो बदल देना
  • CAF (Customer Application Form) में असली ग्राहक की जगह आरोपी की लाइव फोटो अपलोड करना
  • OTP सत्यापन के लिए अपने मोबाइल नंबर का इस्तेमाल

👉 यानी दस्तावेज किसी और के नाम पर, लेकिन फोटो और OTP आरोपी का!

किन धाराओं में मामला दर्ज?

थाना कोतवाली में दर्ज मामलों में IPC की धारा 419, 420, 465, 468, 471, 34 के साथ-साथ
IT एक्ट की धारा 66C, 66D और दूरसंचार अधिनियम 2023 की धारा 42(3)(e) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

19 आरोपी रडार पर, 3 गिरफ्तार

अब तक तीन मामलों में 19 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किए जा चुके हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में—

  • महेंद्र उर्फ संतोष पटेल
  • प्रियंका पटेल
  • खुमेश गौतम

शामिल हैं। पुलिस अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

आम जनता के लिए अलर्ट

पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है—

  • अपने पहचान पत्र किसी अंजान व्यक्ति को न दें
  • सिम जारी कराते समय स्वयं उपस्थित रहें
  • अपने नाम पर जारी सिम की जानकारी “संचार साथी” पोर्टल पर नियमित जांचें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.